नायब तहसीलदार चारुदत्त पाटील की उपस्थिति में ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान हेतु कृषि और पंचायत विभाग के अधिकारियों के साथ संवाद किया गया।

सोमेश्वर शहाणे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, महसूल प्रशासन की संकल्पना से खेती से लेकर के घरकुल तक विविध समस्या का हल निकालने हेतु मोर्शी महसूल विभाग ने तक्रार निवारण तथा जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया था।


उपस्थित अधिकारी और गणमान्य

  • नायब तहसीलदार: चारुदत्त पाटील
  • अधिकारी: विनोद वानखडे
  • पंचायत विभाग: स्वप्निल मगदूम
  • तालुका कृषी अधिकारी: प्रथमेश माने
  • नगरपरिषद नगराध्यक्ष: प्रतीक्षा गुल्हाने
  • भारतीय जनता पक्ष के पदाधिकारी और तहसील क्षेत्र के सभी अधिकारी

समस्या निवारण एवं चर्चा

उपस्थित जनता ने अपनी-अपनी शिकायत संबंधित विभाग के अधिकारियों के सामने रखकर समस्याओं पर चर्चा की। प्राप्त समस्याओं की नोंद लेकर संबंधित विभाग की ओर से निश्चित समय तक आवश्यक कार्यवाही करने की ग्वाही इस कार्यक्रम में दी गई।


अधिकारियों का संबोधन

नायब तहसीलदार चारुदत्त पाटील ने "महसूल विभाग की ओर से किसानों को मिलने वाली सुविधा के बारे में" बताया।

तालुका कृषी अधिकारी प्रथमेश माने द्वारा "कृषी विभाग से मिलने वाली सुविधा का लाभ उठाने का आश्वासन" उपस्थित नागरिकों को दिया गया।


कार्यक्रम का संचालन

तहसील विभाग के सभागृह में आयोजित इस प्रोग्राम में परिसर के नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद थे। महसूल विभाग के कर्मचारी निलेश फुटाणे द्वारा सभी कार्यक्रम का सूत्रसंचालन करके "जनता को अपनी तक्रार रखने का मौका" इस प्रोग्राम में दिया गया।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story