अमरावती: न्यू कॉलोनी के आलीशान बंगले में जुआ अड्डा पकड़ाया, 9 गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच ने फ्रेजरपुरा पुलिस थाना क्षेत्र में छापेमारी कर नौ जुआरियों को नकद और दुपहिया वाहनों के साथ रंगे हाथ दबोचा।

अमरावती (सोमेश्वर शहाणे): क्राइम ब्रांच की टीम ने फ्रेजरपुरा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले न्यू कॉलोनी स्थित एक आलीशान मकान में छापा मारकर नौ जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह बड़ी कार्रवाई तब हुई जब पुलिस प्रशासन को गोपनीय जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त आलीशान बंगले में जुआ चल रहा है।
खुफिया जानकारी और क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
फ्रेजरपुरा पुलिस थाना क्षेत्र में आने वाले न्यू कॉलोनी क्षेत्र के आलीशान बंगले में जुगार शुरू रहने की गोपनीय जानकारी पुलिस प्रशासन को प्राप्त होते ही, गुप्त जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच की टीम सक्रिय हुई। क्राइम ब्रांच शाखा ने शापा मारकर मौके से नौ जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ा।
जब्त माल और आगे की प्रक्रिया
"इस कार्रवाई में क्राइम ब्रांच ने नौ जुआरियों सहित नकद रकम तथा दुचाकी वाहन भी गिरफ्तार कर लिया गया है।" पुलिस प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, घटनास्थल से पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई पुलिस प्रशासन द्वारा शुरू है।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
