अमरावती: मसानगंज से 12 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच ने होटल आदर्श परिसर में जाल बिछाकर सैयद नाजिम को पकड़ा, 2 लाख रुपये का माल बरामद।

अमरावती क्राइम ब्रांच टीम द्वारा मसानगंज निवासी आरोपी सैयद नाजिम से जप्त की गई 12 ग्राम एमडी ड्रग्स और होंडा डियो मोपेड।
गुप्त सूचना और गिरफ्तारी
उल्लेखनीय है कि कोतवाली पुलिस स्टेशन हद में कल देर रात अमरावती क्राइम पुलिस वरिष्ठों के आदेश पर पेट्रोलिंग कर रही थी। पेट्रोलिंग के दौरान उन्हें जानकारी मिली कि मसानगंज के पटवा चौक निवासी एम डी ड्रग्स लेकर बिक्री करने होटल आदर्श परिसर में आ रहा है।
- पकड़े गए अपराधी का नाम: सय्यद नाजिम सैयद कासिम (35 वर्ष)
- निवासी: मसानगंज परिसर, पटवा चौक (कोतवाली हद)
पुलिस की तत्परता और कार्यवाही
इस बात की जानकारी पेट्रोलिंग में सहभागी अधिकारी गजानन सोनोने ने अपने वरिष्ठ अधिकारी पुलिस उपायुक्त रमेश धूमाल सहित संदीप चव्हाण को दी और अपराधी को धर दबोचा।
"अपराधी के पास से कुल 12 ग्राम की एम डी ड्रग्स जप्त करते हुए होंडा डियो मोपेड क्रमांक एम एच 27 सी ई 7813 और एक मॉब भी जप्त किया गया।"
कुल मिलाकर 2 लाख 1 हजार 900 रुपए का मुद्दे माल जप्त करते हुए उपरोक्त आरोपी को धर दबोचा गया।
कार्यवाही करने वाली टीम
उपरोक्त कारवाही निम्नलिखित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा की गई:
- सहायक पुलिस निरीक्षक गजानन सोनूने
- सुनील लासुरकर, दीपक सुंदरकर, जहिर बेग
- सतीश बहाले, अतुल संभे, सूरज चौहान
- राजिक रायलीवाले, चेतन कराडे
- योगेश पवार, सुधीर गुलघे, राजेश मेंढे
जांच जारी
फिलहाल उपरोक्त अपराधी से क्राइम पुलिस अधिक गहन जानकारी लेने में और जांच में लगी है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
