महाराष्ट्र राज्य आंगनवाड़ी बालवाडी कर्मचारी संघ ने सरकार द्वारा घोषित 15,000 रुपये वेतन न मिलने और मदतनीस की पगार बढ़ाने हेतु वरुड में आंदोलन शुरू किया।

आंदोलन की मुख्य वजह

वरुड शहर में बालवाडी महिला कर्मचारी यूनियन का अनशन शुरू हो गया है। बालवाडी महिला कर्मचारियों को 15 हजार रुपये वेतन देने की घोषणा कुछ दिनों पहले सरकार द्वारा करने के बावजूद भी, अब तक 15,000 रुपये वेतन न मिलने पर आंगनवाड़ी और बालवाडी की महिला कर्मचारियों ने वरुड शहर में आंदोलन शुरू कर दिया है।

आयटक के नेतृत्व में प्रदर्शन

आयटक के नेतृत्व में शुरू हुए इस आंदोलन में शामिल महिला कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें सरकार के सामने रखी हैं।

  • आंदोलन के दौरान आंगनवाड़ी में मदतनीस के तौर पर काम करने वाली महिला कर्मचारियों का भी वेतन बढ़ाने की मांग की गई है।
  • कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर अनेक बार आंदोलन करने के बावजूद भी महिला कर्मचारियों की समस्याओं का हल न निकाले जाने की वजह से यह आंदोलन छेड़ दिया गया है।

कर्मचारियों का कड़ा निर्णय

महाराष्ट्र राज्य आंगनवाड़ी बालवाडी कर्मचारी संघ की ओर से यह आंदोलन शुरू कर दिया गया है। महिला कर्मचारियों ने संकल्प दोहराया है कि:

"जब तक आंदोलन में रखी गई मांगें पूरी नहीं की जाएंगी, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।"

व्यापक जनभागीदारी

इस आंदोलन में शहर तथा ग्रामीण परिसर के आंगनवाड़ी और बालवाडी की महिला कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद थीं।

Updated On 13 Feb 2026 1:12 PM IST
Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story