श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना कोटा में संगठन विस्तार और नई नियुक्तियां
शीला सिंह गोगामेड़ी की उपस्थिति में दुष्यंत सिंह गहलोत प्रदेश प्रवक्ता और हेमलता सिंह गहलोत कोटा शहर अध्यक्ष नियुक्त, नई कार्यकारिणी घोषित।

कोटा में आयोजित बैठक के दौरान राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष शीला सिंह गोगामेड़ी और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा।
कोटा। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना में संगठन विस्तार के तहत महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा की गई है। संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष शीला सिंह गोगामेड़ी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभय राज सिंह गोगामेडी एवं योगेंद्र सिंह कटार, प्रदेश अध्यक्ष उजागर सिंह डाबला, प्रदेश उपाध्यक्ष मनजीत सिंह नाथावत तथा कोटा जिला अध्यक्ष निर्भय सिंह के नेतृत्व में आयोजित बैठक में नई कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।
महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियों की घोषणा
बैठक में दुष्यंत सिंह गहलोत को प्रदेश मीडिया प्रवक्ता तथा हेमलता सिंह गहलोत को कोटा शहर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन द्वारा की गई अन्य नियुक्तियों में विक्रम सिंह नरूका को प्रदेश सचिव, हर्षवर्धन सिंह हाड़ा को कोटा शहर सचिव, रितु राठौड़ को शहर उपाध्यक्ष, सपना राठौड को शहर महामंत्री, करणवीर सिंह नरूका को शहर मंत्री, शक्ति सिंह राणावत को कोटा शहर सचिव, शिवराज सिंह सोलंकी को संभागीय सचिव, मनीषा कवर को मीडिया संयोजक, नीरू चौहान को जिला अध्यक्ष, हेमलता हाड़ा को शहर महासचिव तथा सरोज झाला को शहर सचिव नियुक्त किया गया। इसके अलावा भी कार्यकारिणी के विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गईं।
समाजहित और संगठन की मजबूती पर जोर
इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष शीला सिंह गोगामेड़ी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने "नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करते हुए समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।" पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नई टीम के गठन से संगठन को शहर और प्रदेश स्तर पर नई मजबूती मिलेगी।
नेतृत्व का आभार और भविष्य की कार्ययोजना
हेमलता सिंह गहलोत ने शहर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि "वे संगठन को मजबूत करने, समाज की एकता, परंपरा और गौरव को आगे बढ़ाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेंगी।" बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं सामाजिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
