कोटा के मूक बधिर विद्यालय में मुस्कान के रंग कार्यक्रम के तहत जूनियर जेसी विंग ने बच्चों को रंग, पिचकारी और मिठाई बांटकर खुशियां साझा कीं।

कोटा, 1 मार्च। जेसीआई कोटा स्टार के जूनियर जेसी विंग द्वारा रविवार को 'मुस्कान के रंग' कार्यक्रम के अंतर्गत मूक बधिर विद्यालय में बच्चों के साथ फूलों की होली खेली गई। इस दौरान बच्चों को रंग, पिचकारी और मिठाई बांटी गई। यह आयोजन न केवल त्योहार की खुशियां बांटने का जरिया बना, बल्कि समाज के उन बच्चों के प्रति संवेदनशीलता भी दर्शाई जो बोल और सुन नहीं सकते।

खुशियां बांटने से बढ़ती हैं: ईवा गोयल

कार्यक्रम निदेशक ईवा गोयल ने आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि "खुशियां बांटने से बढ़ती है। अपनो में खुशियां तो हम रोज ही बांटते है। इस होली पर जेसीआई कोटा स्टार के बच्चों ने उन बच्चों के साथ होली खेली, जो न देख पाते है, न सुन पाते हैं और न ही बोल बाते हैं।" विशेष बात यह रही कि बच्चे सुन नहीं पाते, फिर भी उन्होंने उत्साह के साथ डांस किया व फूलों की होली खेली।

जूनियर जेसी विंग की सक्रिय भागीदारी

जूनियर जेसी विंग की अध्यक्ष सिद्धि सोनी ने बताया कि इस अवसर पर जूनियर सचिव मिशिका गुप्ता, महिमा गोयल, वंश सोनी, कुहुक गंगवाल, कुहूक गंगवाल, वीशरूक गंगवाल, कुहूक जैन, चेरील गुप्ता, ग्रंथ बजाज, मनीत बजाज, अक्षत चुग एवं आरव चुग उपस्थित थे। इन सभी युवा सदस्यों ने मूक बधिर बच्चों के साथ मिलकर त्योहार के आनंद को साझा किया।

संस्था के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति

संस्था के अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने बताया कि इस सेवा कार्य के अवसर पर पूर्व अध्यक्ष संजय गोयल, मोहित जैन, तनुज खंडेलवाल, मुकेश गुप्ता, गौरव योगी, जतिन बाजाज, आशीष गंगवाल, राजकुमार मित्तल, मनीष सोनी, सचिन अग्रवाल, लकी गुप्ता, उमेश गोयल, मयंक गर्ग, गौरव अग्रवाल, ब्रह्मानंद गर्ग, भरत मटोरिया, मनीष गुप्ता और आशीष डागा उपस्थित थे। सभी सदस्यों ने बच्चों के बीच मिठाई और उपहार वितरित कर इस होली को यादगार बनाया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story