एलन शिक्षा संबल के सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों ने कोटा में मनाई होली
कोटा के सुपथ कैम्पस में 126 हिंदी माध्यम विद्यार्थियों के लिए विशेष होली मिलन समारोह आयोजित किया गया, जहाँ नीट की तैयारी कर रहे छात्रों ने फैकल्टी संग त्योहार मनाया।

कोटा के सुपथ कैम्पस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एलन शिक्षा संबल के विद्यार्थी और फैकल्टी सदस्य एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई देते हुए।
कोटा। एलन शिक्षा संबल अभियान के तहत अध्ययनरत सरकारी स्कूलों के हिन्दी माध्यम के विद्यार्थियों ने रविवार को सुपथ कैम्पस में होली मनाई। यहाँ सभी विद्यार्थी एकत्रित हुए और एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर हैप्पी होली कहा। विद्यार्थियों के चेहरों पर अद्भुत खुशी देखी गई। सरकारी स्कूलों के हिंदी माध्यम के विद्यार्थी बोले "पहली बार ऐसा माहौल और उत्साह मिला" जिससे उनका त्योहार और भी यादगार बन गया।
शिक्षा संबल कार्यक्रम और विद्यार्थियों का विवरण
एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट और एल एन माहेश्वरी परमार्थ न्यास के संयुक्त तत्वावधान में संचालित शिक्षा संबल कार्यक्रम में सरकारी स्कूलों के हिन्दी माध्यम के 126 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इनमें 81 छात्राएं और 45 छात्र शामिल हैं। इन सभी विद्यार्थियों को नीट की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग के साथ, आवास व भोजन की व्यवस्था भी दी जा रही है। ### सुपथ कैम्पस में आयोजन और जश्न
होली के चलते रविवार को सुपथ कैम्पस में सभी विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया। यहाँ सभी को गुलाल दी गई और म्यूजिक का प्रबंध भी किया गया। कैम्पस प्रिंसिपल अमित काबरा और अन्य सीनियर फैकल्टीज व एडमिन टीम के साथ विद्यार्थियों ने होली खेली। खूब नाचे, फैकल्टीज ने विद्यार्थियों का मुंह मीठा करवाया और होली की बधाई दी।
एलन में फागोत्सव की परंपरा
उल्लेखनीय है कि एलन में इन दिनों फागोत्सव भी मनाया जा रहा है। अलग-अलग कैम्पस में विद्यार्थियों के लिए फागोत्सव आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें विद्यार्थी भक्ति भजनों पर डांस करते हैं और फूलों की होली खेलते हैं। एलन शिक्षा संबल के इन विद्यार्थियों के लिए यह आयोजन केवल एक त्योहार नहीं बल्कि एक नया और प्रेरणादायक अनुभव साबित हुआ।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
