करौली: यूजीसी एक्ट लागू करने की मांग को लेकर एससी-एसटी और ओबीसी की रैली
करौली में समाज के विभिन्न संगठनों ने कलेक्ट्रेट तक मार्च निकालकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और उच्च शिक्षण संस्थानों में समानता की मांग की।

करौली जिला मुख्यालय पर यूजीसी एक्ट के समर्थन में रैली निकालते एससी, एसटी और ओबीसी समाज के प्रदर्शनकारी और सुरक्षा में तैनात पुलिस बल।
रैली का मार्ग और प्रदर्शन
- यूजीसी एक्ट लागू करने की मांग को लेकर अंबेडकर पार्क से रैली शुरू हुई।
- यह रैली गणेश गेट, हटवारा बाजार, फूटाकोट, अनाज मंडी, सदर बाजार और वजीरपुर गेट होते हुए जिला कलेक्ट्रेट तक पहुंची।
- रैली निकालने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव आंबेडकर के जमकर नारे लगाए।
राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन और सभा
सैकड़ो की संख्या में प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर निलाभ सक्सेना को ज्ञापन सौंपा। रैली से पहले अंबेडकर पार्क में एक सभा आयोजित की गई।
"वक्ताओं ने समाज पर हो रहे अत्याचारों को रोकने, दमनकारी नीतियों पर अंकुश लगाने और समाज को न्याय दिलाने की मांग उठाई।"
प्रमुख व्यक्तियों की उपस्थिति
इस प्रदर्शन में संघर्ष समिति के कई प्रमुख लोग शामिल हुए:
- भानु प्रताप सिंह (संघर्ष समिति)
- डाॅ. केएल मीना (पूर्व प्राचार्य)
- छीतरलाल प्रजापति (दक्ष प्रजापति संस्थान जिला संयोजक)
- उदय सिंह जाटव
- जमुनालाल जाटव
नेताओं ने मंच से एकजुटता का आह्वान करते हुए अपनी मांगों को दोहराया।
सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था
रैली के दौरान शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मौके पर निम्नलिखित अधिकारी तैनात रहे:
- अनुज शुभम (करौली डीएसपी)
- मीना मीणा (कैलादेवी डीएसपी)
- सुनील (सपोटरा डीएसपी)
- अध्यात्म गौतम (करौली कोतवाली थानाधिकारी)
इसके साथ ही विभिन्न थानों का पुलिस जाप्ता भी तैनात रहा।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
