करौली: स्वास्थ्य कर्मियों को मुख स्वास्थ्य बनाए रखने का दिया प्रशिक्षण
गुढाचंद्र जी में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में नोडल अधिकारियों ने स्वास्थ्य कर्मियों को दांतों की देखभाल और बीमारियों से बचाव के तरीके सिखाए।

करौली के गुढाचंद्र जी में राष्ट्रीय मुख स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित प्रशिक्षण में जानकारी देते नोडल अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र कुमार और स्वास्थ्य कर्मी।
मुख स्वास्थ्य सेहत का आधार, दिन में दो बार ब्रश करें हर बार
प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
करौली, 24 फरवरी। राष्ट्रीय मुख स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य कर्मियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन गुढाचंद्र जी ब्लॉक सभागार में किया गया। इस प्रशिक्षण में स्वास्थ्य कर्मियों को मुख स्वास्थ्य को बनाए रखने संबंधी कारकों से अवगत कराकर मुख स्वास्थ्य के प्रति आमजन को प्रेरित करने की आवश्यकता जताई गई।
- प्रशिक्षण प्रदाता: नोडल अधिकारी डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार गुर्जर और डेंटल हाइजीनिस्ट मुकेश कुमार गुप्ता।
मुख स्वास्थ्य का महत्व और परिभाषा
सीएमएचओ डॉ. जयंतीलाल मीणा ने बताया कि:
"मुख स्वास्थ्य का अर्थ है दाँतों, मसूड़ों, जीभ और पूरे मुँह की स्वच्छता व देखभाल से है। अच्छा मुख स्वास्थ्य न केवल सुंदर मुस्कान देता है, बल्कि पूरे शरीर के स्वास्थ्य से भी जुड़ा होता है।"
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में मुख स्वास्थ्य के महत्वपूर्ण होने के तथ्यों को बताकर निम्नलिखित जानकारी प्रदान की गई:
- दाँतों की सड़न (कैविटी) से बचाव।
- मसूड़ों की सूजन और खून आने से सुरक्षा।
- मुँह की बदबू से छुटकारा पाने संबंधी जानकारी।
बेहतर मुख स्वास्थ्य के उपाय
प्रशिक्षण में अच्छा मुख स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए इन उपायों को अपनाने हेतु प्रेरित किया गया:
- दिन में कम से कम दो बार ब्रश करें।
- रोज़ाना फ्लॉस का उपयोग करें।
- मीठी और चिपचिपी चीज़ों का सेवन कम करें।
- हर 6 महीने में दंत चिकित्सक से जाँच कराने और तंबाकू और धूम्रपान से बचाव के लिए प्रेरित किया गया।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
