करौली: पांचोली में कला जत्था कलाकारों ने ग्रामीणों को साक्षरता के प्रति किया प्रेरित
मंडरायल के पांचोली में जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षा का संदेश दिया गया।

करौली जिले की ग्राम पंचायत पांचोली में आयोजित साक्षरता कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारी, स्थानीय कलाकार और ग्रामीण।
आयोजन और नेतृत्व
करौली जिले की पंचायत समिति मंडरायल की ग्राम पंचायत मुख्यालय पांचोली में करौली जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी रामावतार मीणा के निर्देशन में साक्षरता वातावरण निर्माण के तहत कलां जत्था कलाकारों ने ग्रामीणों को प्रेरित किया।
अतिथियों की उपस्थिति
यह कार्यक्रम सहायक परियोजना अधिकारी अशोक कुमार मीणा एवं मंडरायल मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार मीणा के आतिथ्य में संपन्न हुआ।
स्थानीय कला से शिक्षा का संदेश
"कलाकारों ने स्थानीय भाषा में गीत एवं सुडडा के माध्यम से शिक्षा के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया।"
कार्यक्रम में सहभागी और कलाकार
ब्लॉक साक्षरता कॉर्डिनेटर गणपत मीना ने बताया कि लोगो को साक्षरता के प्रति जागरूक करने कला जत्था में निम्नलिखित लोग उपस्थित रहे:
- स्थानीय गायक कलाकार मेड़िया लोखा भगत पांचोली
- जण्डैल मेड़िया मूडरी
- मनोज कलाकार बर्रेड
- श्यामबाबू कलाकार बर्रेड
- गणपत मीणा
- मुकेश शर्मा आरपी
इनके सहित आयोजन स्थल पर सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
