करौली: चैत्र कैलादेवी मेले की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा
जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने पदेवा, मामचारी और बाईपास पर मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को समय पर व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए।

करौली जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना चैत्र कैलादेवी मेले से पूर्व पदेवा और मामचारी क्षेत्र में पदयात्रियों के लिए शौचालय व पेयजल सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए।
कलेक्टर ने मेले से संबंधित व्यवस्थाओं का जमीनी स्तर पर लिया जायजा
करौली, 24 फरवरी।
मेले की पूर्व तैयारियां और निरीक्षण
जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने मंगलवार को आगामी 16 मार्च से शुरू होने जा रहे चैत्र मेले-कैलादेवी मेले को लेकर पूर्व तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन कर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पदेवा व मामचारी में पद यात्रियों के लिए बनाए गए शौचालय की साफ सफाई कराने के निर्देश देते हुए शौचालय पर पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मूलभूत सुविधाओं हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश
जिला कलेक्टर ने विभिन्न मूलभूत व्यवस्थाओं यथा पेयजल, छाया, चिकित्सा, चल-अचल शौचालय सुविधा, साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को प्रदान किए।
- उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों निर्देशित करते हुए कहा कि "वे सभी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए ध्यान रखे कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े।"
- इस दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
विशिष्ट कार्य एवं विभागीय आदेश
जिला कलक्टर ने निरीक्षण के दौरान बाईपास पर खोहरी ग्राम पंचायत द्वारा बनाए गए शौचालय पर गेट लगाने व पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पंचायत समिति करौली के सहायक विकास अधिकारी सीताराम गुर्जर को आदेशित किया। इसके अलावा उन्होंने बस पार्किंग स्थल का अवलोकन किया और ऊपर जा रही विद्युत लाइन को ऊंचा करने के निर्देश विद्युत विभाग के एईएन मेघराम मीणा को निर्देश दिए।
पुलिस थाना निरीक्षण एवं कानून व्यवस्था
इसके बाद जिला कलक्टर ने कैला देवी पुलिस थाने पहुंचकर गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी ली और कानून व्यवस्था पर संबंधित अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि अधिकारी सुनिश्चित करे कि श्रद्धालुओं को कैला मां के सुगंमता से दर्शन हो।
उपस्थित अधिकारी एवं गणमान्य सदस्य
इस दौरान निम्नलिखित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे:
- उपखंड अधिकारी करौली प्रेमराज मीना
- पुलिस उपाधीक्षक मीना मीणा
- तहसीलदार करौली
- कैलादेवी ग्राम विकास अधिकारी प्रवीण शर्मा
- उप सरपंच कैलादेवी राधेश्याम माली
- अन्य सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी एवं मंदिर ट्रस्ट के प्राधिकारी एवं सदस्य

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
