सामर्थ ग्लोबल संस्था द्वारा 1 मार्च को आयोजित समारोह में सेवादल अध्यक्ष को सामाजिक सरोकार और उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा।

झालरापाटन। सामर्थ ग्लोबल संस्था द्वारा आयोजित एक्सीलेंस अवार्ड 2026 के भव्य समारोह में सेवादल अध्यक्ष गुड्डी लाल शर्मा को 'राजस्थान गौरव अवार्ड' से सम्मानित किया जाएगा। यह गरिमामय कार्यक्रम दिनांक 1 मार्च 2026 को झालरापाटन स्थित गीतांजलि होटल नौलखा फोर्ट पर आयोजित होगा, जिसमें सुरेश कुमार शर्मा गुड्डीलाल को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए विशेष रूप से नवाजा जाएगा।

सामाजिक सरोकार और सेवा कार्यों हेतु चयन

संस्था के संस्थापक डॉ. रामचंद्रवाल ने बताया कि यह सम्मान उन्हें सामाजिक कार्यों के लिए दिया जा रहा है। उनके द्वारा झालरापाटन में बड़ा मंदिर बालाजी सेवादल के माध्यम से समाज सेवा के निरंतर कार्य किए गए हैं। विशेष रूप से ढोल ग्यारस महोत्सव में झालरापाटन के समस्त समाज को साथ लेकर चलने एवं सूर्य मंदिर पर वर्ष पर्यंत किए गए सामाजिक क्षेत्र के कार्यों के लिए उन्हें राजस्थान गौरव अवार्ड हेतु चयनित किया गया है।

सेवादल की सक्रियता और जनहित के कार्य

शिव बड़ा मंदिर बालाजी सेवादल द्वारा झालरापाटन में निकलने वाले समस्त समाज के जुलूस पर पुष्प वर्षा एवं स्वागत वंदन अभिनंदन किया जाता है। इसके साथ ही सेवादल द्वारा सूर्य मंदिर पर जल व्यवस्था सुनिश्चित की जाती है एवं प्रतिवर्ष पौधारोपण का वृहद कार्यक्रम भी आयोजित किया जाता है। इन्ही समर्पित प्रयासों के कारण सुरेश कुमार शर्मा गुड्डी लाल को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है।

क्षेत्र में हर्ष की लहर और बधाई संदेश

सेवादल अध्यक्ष सुरेश शर्मा गुड्डी लाल को राजस्थान गौरव अवार्ड से सम्मानित होने की घोषणा पर स्थानीय जनों ने हर्ष व्यक्त किया है। इस उपलब्धि पर "पंडित सुरेश शर्मा, राधेश्याम चौरसिया, ईश्वर खत्री, चुन्नीलाल गर्ग, राजेंद्र मीडिया, गोविंद शर्मा, लखन सोनी, कन्हैयालाल सुमन, निर्मल पाटनी, दीपक शर्मा, नितेश परमार, आदि सभी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।"

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story