झालावाड़: झालरापाटन में आलू के कट्टों के नीचे छिपी भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त
पुलिस ने पंजाब से गुजरात ले जाई जा रही 479 पेटी अंग्रेजी शराब व बियर बरामद कर हरियाणा निवासी ड्राइवर और खलासी को गिरफ्तार किया है।

झालावाड़ की झालरापाटन थाना पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी के खिलाफ की गई कार्रवाई में जब्त किया गया ट्रक और बरामद की गई पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब की पेटियां।
झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि दिनांक 28/02/2026 को पुलिस थाना झालरापाटन जिला झालावाड़ द्वारा एक ट्रक में भारी मात्रा में पंजाब निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब व बियर पंजाब से गुजरात सुरत लेकर जा रहे दो व्यक्ति ड्राइवर जाहिद खान पुत्र साबिर खान उम्र 30 साल निवासी पलवल हरियाणा तथा खलासी रफत खान पुत्र रहमुद्दीन उम्र 27 साल निवासी नुह मेवात हरियाणा को गिरफ्तार किया।
आलू के कट्टों की आड़ में तस्करी का खुलासा
पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई के दौरान यह सामने आया कि उक्त शराब आलू के कट्टों की आड़ में ले जा रहे थे, आलू के कट्टों में लगभग कुल 60 क्विंटल आलू भरे हुए हैं। तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए ट्रक में ऊपर आलू के कट्टे लाद रखे थे, ताकि किसी को संदेह न हो।
जब्त शराब और बियर का विवरण
पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि "ट्रक में अलग-अलग 4 ब्रांड की कुल 479 पेटियाँ जिसमें पंजाब निर्मित शराब जिसमें कुल 4272 बोतले शराब व बियर केन 4592 लीटर जब्त की गई।" झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में झालरापाटन पुलिस ने अवैध शराब की इस बड़ी खेप को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
