जावर पुलिस ने 500 रुपये के जाली नोट छापने वाले मास्टरमाइंड समेत 4 को पकड़ा
झालावाड़ पुलिस ने दिल्ली से मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर जाली नोट छापने का लैपटॉप, प्रिंटर और विशेष कागज बरामद किया।

जावर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए जाली नोट छापने के आरोपी और उनके कब्जे से जप्त किए गए लैपटॉप, प्रिंटर एवं अन्य उपकरण।
घटना का संक्षिप्त विवरण और पूर्व कार्रवाई
दिनांक 24.02.2026 को पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार (आई.पी.एस.) ने बताया कि 500 रू. के जाली नोट छापने संबंधी थाना झालरापाटन के मुकदमा 51/2026 धारा 178, 179, 180, 181, 318(2), 61(2) BNS के प्रकरण में पूर्व में थाना मनोहरथाना द्वारा तीन अपरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 19.02.2026 को थानाधिकारी थाना मनोहरथाना द्वारा नाकाबन्दी के दौरान दांगीपुरा जोड मनोहरथाना पर अकलेरा रोड की तरफ से एक मोटर साइकिल पर सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे 500-500 रुपये के भारी मात्रा में जाली नोट प्राप्त होने पर जप्त किया जाकर जिले के नोडल थाना झालरापाटन में मुकदमा नं 51/2026 धारा 178, 179, 180, 181, 318 (2). 61 (2) BNS में दर्ज करवाया। प्रकरण की जांच थानाधिकारी थाना जावर श्री कृष्ण गोपाल आर.पी.एस. (प्रशिक्षु) के सुपुर्द की गई।
मुख्य कार्रवाई और गिरफ्तारी
प्रकरण का अनुसंधान थाना जावर द्वारा किया जा रहा है जिसमें थाना जावर पुलिस टीम द्वारा 500 रू. के जाली नोट छापने वाले प्रकरण में अर्जुन उर्फ कमलेश, जगदीश तंवर, मोहन तवर एवं मास्टर माईण्ड मदन चौहान को गिरफ्तार कर मास्टर माईण्ड मदन चौहान के कब्जे से एक लेपटॉप, प्रिन्टर, प्रिन्टर की स्याही एवं नोट छापने के स्पेशल कागज जप्त करने में सफलता अर्जित की गई।
श्री अमित कुमार पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री भागचन्द मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झालावाड़ के निर्देशन में व श्री अशोक कुमार वृत्ताधिकारी के निकटतम सुपरविजन में श्री कृष्ण गोपाल आर. पी.एस. (प्रशिक्षु) थानाधिकारी थाना जावर के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा अपने आसूचना संकलन व तकनीकी अनुसंधान के आधार पर घटना में शामिल अन्य आरोपियों में अर्जुन उर्फ कमलेश, जगदीश तंवर, मोहन तवंर को अकलेरा से एवं प्रकरण के मास्टर माईण्ड मदन चौहान को दिनांक 23.02.2026 को नई दिल्ली से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारशुदा मुलजिमानों का विवरण
- 1. अर्जुन उर्फ कमलेश पुत्र रामनाथ जाति मीणा उम्र 28 साल निवासी कोटडा जागीर पुलिस थाना घांटोली हाल सीएचसी अकलेरा के पास भोपाल रोड पुलिस थाना अकलेरा जिला झालावाड़।
- 2. जगदीश पुत्र रामलाल जाति तंवर उम्र 33 साल निवासी दुर्जनपुरा थाना घाटोली जिला झालावाड़।
- 3. मोहन पुत्र रघुनाथ जाति तंवर उम्र 33 साल निवासी कोटडा जागीर थाना घाटोली जिला झालावाड़।
- 4. मदन चौहान (मास्टर माइण्ड) पुत्र गोविन्द जाति रेगर उम्र 42 निवासी मकान नं.पी-1762 नजदीक गुरुद्वारा पंजाबी बस्ती बलजीत नगर पटेल नगर मध्य दिल्ली पुलिस थाना पटेल नगर मध्य जिला करोल बाग नई दिल्ली।
जप्त उपकरण और सामग्री
"आरोपी के कब्जे से जाली नोट छापने में प्रयुक्त किये गये उपकरण जप्त किये गये।"
- एक लेपटॉप
- प्रिन्टर
- प्रिन्टर की स्याही
- नोट छापने के स्पेशल कागज
पुलिस टीम और जांच
प्रकरण के संबंध में अनुसंधान जारी है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली गठित स्पेशल टीम में निम्नलिखित अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे:
- श्री महेन्द्र यादव पु.नि. थानाधिकारी थाना मनोहरथाना मय टीम।
- श्री धर्माराम पु.नि. थानाधिकारी थाना अकलेरा, श्री प्रीतम सिंह स.उ.नि., श्री गोतमचन्द विश्नोई स.उ. नि., श्री मांगीलाल कानि. 1361 पुलिस थाना झालरापाटन, श्री संदीप कुमार स.उ.नि पुलिस थाना सदर झालावाड।
- श्री कृष्ण गोपाल (प्रशि.आर.पी.एस.) थानाधिकारी थाना जावर मय टीम।
"पुलिस थाना जावर द्वारा भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी 500 रुपये के जाली नोट छापने वाले 4 अन्य आरोपी सहित मास्टर माइन्ड आरोपी को किया गया गिरफ्तार।"

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
