हवामहल विधायक के साथ वार्ड 140 के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की जनसभा में हिस्सा लिया, जहाँ 16 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया गया।

हवामहल विधानसभा क्षेत्र विधायक स्वामी बालमुकंदाचार्य जी के नेतृत्व में नए वार्ड 140 गुर्जर घाटी आमेर रोड के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता परम् आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी जी की तीरथ राज पुष्कर की नगरी अजमेर में प्रस्तावित विशाल जन सभा में शामिल हुए। जहाँ मोदी जी के ओजस्वी भाषण ने उपस्थित जनमानस में उत्साह ओर जोश भरा।

वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की गौरवमयी उपस्थिति

इस महत्वपूर्ण अवसर पर विधायक स्वामी बालमुकंदाचार्य जी के साथ पार्षद प्रत्याशी हेमपाल मीणा, बूथ अध्यक्ष जगदीश नारायण शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष मदन शर्मा, सयोंजक अरुण कुमार शर्मा एवं पूर्व युवा मंडल अध्यक्ष अशोक जांगिड प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त समाजसेवीं दौलत त्रिलोकानी, एडवोकेट सुरेंद्र व्यास, संजय गांधी, रामकिशन ध्यावना, बंटी लाटा, शैलेन्द्र शर्मा, रोमेश रॉय, धीरू चौधरी और हनुमान मीणा आदि कार्यकर्ता भी जनसभा का हिस्सा बने।

विकास योजनाओं का शिलांन्यास एवं संबोधन

प्रधानमंत्री द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम के माध्यम से "HVP वेक्सिनेशन और 16 हजार करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास किया गया।" इन जन-कल्याणकारी योजनाओं की सौगात देते हुए मोदी जी ने कार्यकर्ताओं को राष्ट्र निर्माण हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक संकल्प के साथ प्रधानमंत्री के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story