वडोदरा-खातीपुरा-वडोदरा होली स्पेशल ट्रेन का होगा संचालन, जानें समय और ठहराव
उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा होली के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 5 ट्रिप के लिए 20 डिब्बों वाली विशेष रेलसेवा चलाने का निर्णय लिया गया है।

रेलवे द्वारा होली के अवसर पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु वडोदरा-खातीपुरा-वडोदरा स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 09103, वडोदरा-खातीपुरा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01, 08, 15, 22 व 29 मार्च 2026 को (05 ट्रिप) वडोदरा से प्रत्येक रविवार को 21:35 बजे रवाना होकर अगले दिन 14:10 बजे खातीपुरा पहुंचेगी।
रेलसेवा का समय और संचालन विवरण
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09104, खातीपुरा-वडोदरा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 02, 09, 16, 23 व 30 मार्च 2026 को (05 ट्रिप) खातीपुरा से प्रत्येक सोमवार को 20:55 बजे रवाना होकर अगले दिन 11:30 बजे वड़ोदरा पहुंचेगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि "गाड़ी संख्या 09103, वडोदरा-खातीपुरा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01, 08, 15, 22 व 29 मार्च 2026 को (05 ट्रिप) वडोदरा से प्रत्येक रविवार को 21:35 बजे रवाना होकर अगले दिन 14:10 बजे खातीपुरा पहुंचेगी।"
मार्ग एवं प्रमुख ठहराव स्टेशन
यह रेलसेवा मार्ग में गोधरा, दाहोद, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़ व जयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 02 सेकंड एसी, 05 थर्ड एसी, 01 थर्ड एसी इकोनामी, 06 द्वितीय शयनयान श्रेणी 04 साधारण श्रेणी, 01 पावरकार व 01 गार्ड डिब्बे सहित कुल 20 डिब्बें होंगे।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
