पुरी-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस रेलसेवा आंशिक रद्द, यात्री ध्यान दें
पुरी स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 07 व 08 पर उन्नयन कार्य के चलते मार्च से मई 2026 के बीच ट्रेनें बीर पुरूषोत्तमपुर स्टेशन तक ही संचालित की जाएंगी।

खुर्दा रोड मंडल के पुरी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म उन्नयन कार्य के कारण मार्च और मई 2026 के बीच श्रीगंगानगर-पुरी-श्रीगंगानगर रेलसेवा बीर पुरूषोत्तमपुर स्टेशन तक ही संचालित होगी।
रेलवे द्वारा खुर्दा रोड मंडल के पुरी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या 07 व 08 पर प्लेटफॉर्म उन्नयन कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलेसवाएं प्रभावित रहेगी।
रेल संचालन में बदलाव और प्रभावित तिथियां
गाडी संख्या 20472, पुरी-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 18.03.26, 25.03.26, 01.04.26, 08.04.26, 15.04.26, 22.04.26, 29.04.26, 06.05.26 व 13.05.26 को पुरी के स्थान पर बीर पुरूषोत्तमपुर स्टेशन से संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा पुरी-बीर पुरूषोत्तमपुर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
श्रीगंगानगर-पुरी एक्सप्रेस की स्थिति
गाडी संख्या 20471, श्रीगंगानगर-पुरी एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 15.03.26, 22.03.26, 29.03.26, 05.04.26, 12.04.26, 19.04.26, 26.04.26, 03.05.26 व 10.05.26 को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी, वह बीर पुरूषोत्तमपुर स्टेशन तक ही संचालित होगी। इसका तात्पर्य है कि यह ट्रेन बीर पुरूषोत्तमपुर-पुरी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
