मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने फरवरी 2026 के आंकड़े जारी किए, जिसमें माल लदान में 14.57% और आय में 18.62% की रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई।

जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे ने माल लदान और आय के क्षेत्र में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। रेलवे द्वारा माल परिवहन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण और त्वरित सेवा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

फरवरी माह के प्रदर्शन के आंकड़े

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार "उत्तर पश्चिम रेलवे ने माल लदान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए इस वर्ष फरवरी माह में 2.863 मिलियन टन माल लदान किया, जो कि गत वर्ष के फरवरी 2025 में हुई 2.499 मिलियन टन माल लदान की तुलना में 14.57 प्रतिशत अधिक है।" इसी प्रकार वित्तीय वर्ष 2025-26 में फरवरी माह तक कुल माल लदान 27.382 मिलियन टन किया गया है जबकि पिछले वित्तीय वर्ष की इसी अवधि में यह 26.305 मिलियन टन था। अर्थात कुल माल लदान में 4.09 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

माल भाड़ा आय में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

माल ढुलाई से प्राप्त आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। फरवरी 2026 में रेलवे ने माल भाड़ा से 363.5 करोड़ रुपये की आय अर्जित की, जो फरवरी 2025 में अर्जित 306.45 करोड़ रुपये की तुलना में 18.62 प्रतिशत अधिक है। उत्तर पश्चिम रेलवे पार माल लदान में यह निरंतर वृद्धि परिचालन दक्षता, बेहतर कार्य योजना, समयबद्ध सेवाओं तथा ग्राहक-केंद्रित कार्यशैली का परिणाम है। उत्तर पश्चिम रेलवे भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story