जोधपुर-साबरमती रेल सेवा आंशिक रद्द: आबू रोड तक ही चलेगी ट्रेन
साबरमती रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे ने गाड़ी संख्या 14821 और 14822 के संचालन समय और मार्ग में आंशिक बदलाव किया है।

रेलवे द्वारा साबरमती रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है और इस कार्य के कारण जोधपुर-साबरमती-जोधपुर रेल सेवा आंशिक रद्द रहेगी। इस निर्माण कार्य के चलते यात्रियों को होने वाली असुविधा को देखते हुए रेलवे ने शेड्यूल में बदलाव किया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे की आधिकारिक सूचना
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 14821, जोधपुर-साबरमती रेल सेवा जो दिनांक 27.02.26 को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह आबू रोड तक की संचालित होगी अर्थात आबू रोड-साबरमती के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
साबरमती-जोधपुर रेल सेवा का परिवर्तित मार्ग
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14822, साबरमती-जोधपुर रेल सेवा दिनांक 28.02.26 को साबरमती के स्थान पर आबू रोड से संचालित होगी अर्थात साबरमती-आबू रोड के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
"रेलवे द्वारा साबरमती रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है इस कार्य के कारण जोधपुर-साबरमती-जोधपुर रेल सेवा आंशिक रद्द रहेगी" - श्री अमित सुदर्शन (मुख्य जनसंपर्क अधिकारी)

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
