Bengaluru Metro का 'महंगा' सफर: 9 फरवरी से ढीली होगी जेब; किराया बढ़ाने का किया आधिकारिक ऐलान
बेंगलुरु मेट्रो (BMRCL) ने 9 फरवरी 2026 से किराए में 5% की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। अब न्यूनतम किराया ₹11 और अधिकतम ₹95 होगा। मेट्रो प्रशासन ने 'वार्षिक ऑटोमैटिक किराया संशोधन' फॉर्मूला लागू किया है, जिससे अब हर साल महंगाई के आधार पर किराए में बदलाव होगा। स्मार्ट कार्ड छूट और नई दरों की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

Bengaluru Metro Fare : आईटी सिटी की लाइफलाइन कही जाने वाली 'नम्मा मेट्रो' में सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMRCL) ने गुरुवार को आधिकारिक तौर पर अपने किराए में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। यह नई दरें सोमवार, 9 फरवरी 2026 से प्रभावी होंगी। खास बात यह है कि अब मेट्रो किराए में बदलाव के लिए किसी विशेष घोषणा का इंतजार नहीं करना होगा; प्रशासन ने 'वार्षिक ऑटोमैटिक किराया संशोधन' (Annual Automatic Fare Revision) का नया फॉर्मूला लागू कर दिया है।
एफएफसी की सिफारिश और मजबूरी का गणित :
बीएमआरसीएल के जनसंपर्क अधिकारी बीएल यशवंत चौहान के अनुसार, किराया निर्धारण समिति (FFC) के फॉर्मूले के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। गणना के अनुसार, परिचालन लागत में वृद्धि को देखते हुए वास्तव में 10.20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की आवश्यकता थी, लेकिन यात्रियों के हितों को ध्यान में रखते हुए इसे फिलहाल 5 प्रतिशत तक ही सीमित रखा गया है।
किराया संरचना में मुख्य बदलाव :
- न्यूनतम किराया: ₹10 से बढ़ाकर अब ₹11 कर दिया गया है।
- अधिकतम किराया: ₹90 से बढ़ाकर अब ₹95 कर दिया गया है।
- जोन आधारित वृद्धि: 96.10 किलोमीटर के पूरे नेटवर्क पर 10 किराया जोन में न्यूनतम ₹1 और अधिकतम ₹5 की मामूली वृद्धि की गई है।
- दूरी का गणित: 2 किलोमीटर की यात्रा के लिए अब ₹10 के बजाय ₹11.2 (राउंड ऑफ के अनुसार) देने होंगे।
क्या सस्ता रहेगा और क्या होगा महंगा ?
मेट्रो प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वह अपने नियमित यात्रियों के लिए रियायतें जारी रखेगा। स्मार्ट कार्ड और एनसीएमसी (NCMC) कार्ड धारकों को पीक आवर्स में मिलने वाली 5 प्रतिशत की छूट और रविवार को नॉन-पीक आवर्स में मिलने वाली 10 प्रतिशत की छूट यथावत रहेगी। हालांकि, टूरिस्ट कार्ड और ग्रुप टिकट लेने वालों पर 5 प्रतिशत की यह सालाना बढ़ोतरी सीधे तौर पर लागू होगी।

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
