उत्तर पश्चिम रेलवे ने त्यौहारों पर अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए ट्रेन संख्या 69159 और 19110 को अलवर स्टेशन तक चलाने का निर्णय लिया है।

रेलवे द्वारा त्यौहारों के अवसर पर अतिरिक्त यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु गाडी संख्या बयाना-मथुरा व मथुरा-कोटा रेलसेवा का अलवर स्टेशन तक अस्थाई विस्तार किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार इस विस्तार से क्षेत्र के यात्रियों को आवागमन में सुगमता होगी।

बयाना-मथुरा-अलवर रेलसेवा का समय और संचालन

गाडी संख्या 69159, बयाना-अलवर प्रतिदिन रेलसेवा जो दिनांक 01.03.26 से 31.08.26 तक बयाना से प्रतिदिन 18.25 बजे रवाना होकर मथुरा स्टेशन पर 20.20 बजे आगमन व 20.25 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन रात्रि 23.45 बजे अलवर स्टेशन पहुॅचेगी, जिससे बयाना और मथुरा से अलवर की ओर जाने वाले यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

अलवर-मथुरा-कोटा रेलसेवा की समय-सारणी

इसी प्रकार गाडी संख्या 19110, अलवर-कोटा प्रतिदिन रेलसेवा जो दिनांक 02.03.26 से 01.09.26 तक अलवर से प्रतिदिन 01.00 बजे रवाना होकर मथुरा स्टेशन पर 04.00 बजे आगमन व 05.00 बजे प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा दोपहर 13.20 बजे कोटा पहुॅचेगी, जो कोटा और मथुरा के बीच कनेक्टिविटी को और मजबूत करेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन ने बताया कि "गाडी संख्या 69159 बयाना-मथुरा व 19110 मथुरा-कोटा रेलसेवा का त्यौहारों के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु अलवर स्टेशन तक अस्थाई विस्तार किया जा रहा है।"

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story