दक्षिण पूर्व रेलवे ने आद्रा मंडल में विकास कार्यों के मद्देनजर कई ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव की घोषणा की है। रेलवे की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, विभिन्न तिथियों पर कई मेमू और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द किया जाएगा, जबकि कुछ ट्रेनों का आंशिक समापन और आंशिक प्रारंभ निर्धारित किया गया है।

रेलवे के अनुसार, 68046/68045 आसनसोल–आद्रा–आसनसोल मेमू को 20.07.2026, 21.07.2026, 22.07.2026, 23.07.2026, 24.07.2026 और 26.07.2026 को रद्द किया गया है। 68090/68089 आद्रा–मिदनापुर–आद्रा मेमू 21.07.2026, 24.07.2026 और 26.07.2026 को रद्द रहेगी। 68077/68078 आद्रा–भागा–आद्रा मेमू 26.07.2026 को रद्द रहेगी। 63594/63593 आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल मेमू 20.07.2026, 21.07.2026 और 23.07.2026 को रद्द की गई है। 68056 टाटानगर–आसनसोल मेमू 24.07.2026 और 25.07.2026 को रद्द रहेगी। वहीं, 68079/68080 भोजूडीह–चंद्रपुरा–भोजूडीह मेमू 20.07.2026 को रद्द रहेगी।

विकास कार्यों के कारण कई ट्रेनों का आंशिक समापन और आंशिक प्रारंभ भी किया जाएगा। 68056/68060 टाटानगर–आसनसोल–बराभूम मेमू का 26.07.2026 से प्रारंभ होने वाला सफर आद्रा में आंशिक रूप से समाप्त होगा तथा वहीं से पुनः प्रारंभ होगा। 63594/63593 आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल मेमू का 22.07.2026 और 25.07.2026 से प्रारंभ होने वाला सफर आद्रा में आंशिक रूप से समाप्त होगा तथा वहीं से पुनः प्रारंभ किया जाएगा।

इसी प्रकार, 18116/18115 चक्रधरपुर–एनएससीबी गोमो–चक्रधरपुर मेमू एक्सप्रेस का 21.07.2026, 24.07.2026 और 26.07.2026 से प्रारंभ होने वाला सफर महुदा में आंशिक रूप से समाप्त होगा तथा वहीं से पुनः प्रारंभ होगा। 68055/68056 आसनसोल–टाटानगर–आसनसोल मेमू का 21.07.2026 और 23.07.2026 से प्रारंभ होने वाला सफर पुरुलिया में आंशिक रूप से समाप्त होगा तथा वहीं से पुनः प्रारंभ किया जाएगा। इसी ट्रेन का 22.07.2026 से प्रारंभ होने वाला सफर आद्रा में आंशिक रूप से समाप्त होगा तथा वहीं से पुनः प्रारंभ होगा।

रेलवे ने बताया कि 68060 आसनसोल–बराभूम मेमू 24.07.2026 और 25.07.2026 को आद्रा से ही आंशिक रूप से प्रारंभ होगी। 68055 आसनसोल–टाटानगर मेमू 24.07.2026 और 25.07.2026 को आद्रा में ही आंशिक रूप से समाप्त होगी। इसके अलावा, 18035/18036 खड़गपुर–हटिया–खड़गपुर एक्सप्रेस का 21.07.2026, 22.07.2026 और 25.07.2026 से प्रारंभ होने वाला सफर आद्रा में आंशिक रूप से समाप्त होगा तथा वहीं से पुनः प्रारंभ किया जाएगा।

दक्षिण पूर्व रेलवे ने स्पष्ट किया है कि आद्रा मंडल में विकास कार्यों के कारण यह परिचालन व्यवस्था लागू की गई है, जिसके तहत निर्धारित तिथियों में संबंधित ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

Next Story