Beating Retreat 2025 : फ्लाय-पास्ट और ऑपरेशनल डेमो ने खींचा सबका ध्यान; दिखाई अभूतपूर्व सामरिक शक्ति
Beating Retreat 2025 : मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर आयोजित 'बीटिंग रिट्रीट और टॅटू समारंभ' में भारतीय नौसेना ने अपनी परंपरा, अनुशासन और सामरिक ताकत का प्रदर्शन किया। आयएनएस शिकरा हेलिकॉप्टर का फ्लाय-पास्ट और ऑपरेशनल डेमो ने दर्शकों को नौसेना की क्षमताओं का जीवंत अनुभव कराया।

Beating Retreat 2025
Indian Navy Beating Retreat Mumbai 2025 : मुंबई के प्रतिष्ठित गेटवे ऑफ इंडिया पर भारतीय नौसेना का भव्य आयोजन 'बीटिंग रिट्रीट और टॅटू सेरेमनी' संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम नौसेना की प्राचीन परंपराओं, अनुशासन और गौरवशाली इतिहास को आम जनता और नई पीढ़ी के समक्ष प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण मंच बना।
समारोह का उद्देश्य नौसेना की पहचान, उनकी शिस्त और टीम भावना को उजागर करना था। इस अवसर पर नौसेना के जवानों ने अपनी अनोखी शैली और सामरिक दक्षता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की खासियत रही आयएनएस शिकरा हेलिकॉप्टर का फ्लाय-पास्ट और ऑपरेशनल डेमो, जिसने दर्शकों को नौसेना की ताकत और तकनीकी क्षमताओं का जीवंत अनुभव कराया।
इस भव्य आयोजन के माध्यम से नौसेना ने न केवल अपनी ऐतिहासिक परंपराओं को जीवित रखा, बल्कि नई पीढ़ी को राष्ट्रीय गौरव, अनुशासन और नौसेना से जुड़ी शौर्यगाथाओं के साथ जोड़ने का अवसर भी प्रदान किया। यह समारंभ नौसेना की प्रतिबद्धता और देशभक्ति के प्रतीक के रूप में याद किया जाएगा।
- Mumbai Beating Retreat and Tattoo CeremonyIndian Navy Beating Retreat Mumbai 2025INS Shikra fly-past demonstrationBeating Retreat 2025 Gateway of IndiaMumbai naval parade newsIndian Navy traditions and heritageBeating Retreat and Tattoo Mumbai eventIndian Navy operational demoMumbai naval event highlightsBeating Retreat ceremony IndiaIndian Navy public showcase MumbaiNavy discipline and pride eventINS Shikra helicopter flypastMumbai Navy Beating Retreat latestIndian Navy cultural event MumbaiPratahkal DailyPratahkal NewsIndia

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
