BTS IS BACK : 20 मार्च को रिलीज होगा नया एल्बम 'ARIRANG'। 14 ट्रैक, नेटफ्लिक्स लाइव और 82 शहारों का वर्ल्ड टूर—जानें इस इमोशनल सफर की पूरी कहानी यहाँ।

BTS ARIRANG Album Tracklist : जब सात लड़के एक साथ मंच पर खड़े होते हैं, तो सिर्फ संगीत नहीं बनता, बल्कि दुनिया भर के करोड़ों दिलों की धड़कनें एक लय में धड़कने लगती हैं। बिगहिट म्यूजिक ने आखिरकार वह खबर साझा कर दी है जिसका इंतज़ार 2020 के 'Map of the Soul: 7' के बाद से हर 'आर्मी' (ARMY) को था। 20 मार्च को बीटीएस अपना नया पूर्ण-लंबाई वाला एल्बम 'ARIRANG' रिलीज़ कर रहा है।हर नए कमबैक में और हर नए अल्बम में कुछ न कुछ सृजनशीलता और सर्जनशीलता BTS के गानों के माध्यम से दिखाई देती है। 'Arirang' यह अल्बम भी ऐसी ही एक नयी सर्जनशीलता का प्रतीक है। तो चलिए इस नए अध्याय के बारे में विस्तार से जानते है।



सिर्फ एक एल्बम नहीं, 12 सालों की यादों का 'समंदर' :

'अरिरंग' केवल गानों का संग्रह नहीं है, बल्कि यह उन भावनाओं का एक कोलाज है जिसे आरएम, जिन, सुगा, जे-होप, जिमिन, वी और जंग कूक ने पिछले सालों के संघर्ष और जुदाई के दौरान महसूस किया। जून 2013 में डेब्यू से लेकर आज ग्लोबल आइकॉन बनने तक का 12 साल का सफर इन 14 ट्रैक में सिमटा हुआ है। एल्बम की शुरुआत "Body to Body" के जोश के साथ होती है और "Into the Sun" के साथ एक नई उम्मीद पर खत्म होती है। लेकिन जिस गाने पर सबकी नज़रें टिकी हैं, वह है लीड सिंगल "SWIM"।




"SWIM": लहरों से लड़ना नहीं, उनके साथ बहना

इस मुख्य गीत के बोल खुद आरएम ने लिखे हैं। 'आर्मी' को याद होगा उनका पुराना गाना 'Sea (바दा)', जहाँ समुद्र को प्रसिद्धि और उसके साथ आने वाले अकेलेपन के रूप में दिखाया गया था। "SWIM" उसी कहानी का अगला अध्याय है। यह गाना हमें सिखाता है कि जीवन की उथल-पुथल भरी लहरों का विरोध करने के बजाय, अपनी गति से आगे बढ़ना ही असल जीत है। यह संदेश उन सभी के लिए है जो इस भागदौड़ भरी दुनिया में खुद को थका हुआ महसूस करते हैं।

"उनकी प्रतिभा देखकर मैं दंग रह गया, यह मेरे करियर का सबसे रोमांचक प्रोजेक्ट है।" – रयान टेडर



हर ट्रैक पर है सदस्यों की अपनी छाप :

इस बार बीटीएस ने वैश्विक स्तर पर सहयोग किया है। डिप्लो (Diplo), रयान टेडर और फ्लूम (Flume) जैसे दिग्गजों के साथ काम करने के बावजूद, एल्बम की रूह पूरी तरह 'कोरियन' और 'पर्सनल' है। इंटरल्यूड को छोड़कर हर गाने में आरएम का योगदान है, जबकि जंग कूक ने 'Hooligan' सहित चार गानों में अपनी रचनात्मक छाप छोड़ी है। वी और जिमिन ने मिलकर 'Into the Sun' को अपनी आवाज़ और जज्बातों से सजाया है।



नेटफ्लिक्स पर लाइव धमाका और वर्ल्ड रिकॉर्ड टूर :

20 मार्च को दोपहर 2 बजे (KST) एल्बम रिलीज़ होने के ठीक अगले दिन, यानी 21 मार्च को, सियोल का ग्वांगवामुन स्क्वायर गवाह बनेगा 'बीटीएस द कमबैक लाइव अरिरंग' का। सबसे अच्छी बात? इसका सीधा प्रसारण नेटफ्लिक्स पर होगा, ताकि दुनिया के हर कोने में बैठी 'आर्मी' इस पल को जी सके। यही नहीं, 9 अप्रैल से शुरू होने वाला 'ARIRANG वर्ल्ड टूर' दुनिया के 34 शहरों में 82 शो के साथ के-पॉप इतिहास के सारे रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है।

Updated On 4 March 2026 1:01 PM IST
Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story