पूर्व मध्य रेल मुख्यालय, हाजीपुर में 01 से 26 सितम्बर तक आयोजित राजभाषा पखवाड़ा के दौरान विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों का आयोजन कराया जाएगा।


Official Language
हाजीपुर। पूर्व मध्य रेल मुख्यालय, हाजीपुर में 01 से 26 सितम्बर तक आयोजित राजभाषा पखवाड़ा के दौरान विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों का आयोजन कराया जाएगा। इसी क्रम में दि.01 सितम्बर को हिंदी कार्यशाला का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यशाला में विभिन्न विभागों के कर्मियों ने भाग लिया कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए केशव त्रिपाठी, उप महाप्रबंधक (राजभाषा), पूमरे/हाजीपुर ने कहा कि आज हम पूर्व मध्य रेल, मुख्यालय/हाजीपुर में राजभाषा पखवाड़ा का शुभारंभ करने जा रहे हैं। भारतीय रेल के हर अधिकारी एवं कर्मचारी के लिए यह एक पावन पर्व है। जब हमें राजभाषा हिंदी को विशेष सम्मान देने का अवसर मिलता है, प्रश्न उठता है कि हम अपनी राजभाषा को सम्मान कैसे दे सकते हैं ? राजभाषा को सम्मानित करने का एकमात्र तरीका है कि हम उसे सही जगह और सही ढंग से प्रयोग करें। सरकारी परिप्रेक्ष्य में हम अपनी सरकारी कामकाज में हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करें। इसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया है। अनिल कुमार शर्मा, राजभाषा अधिकारी ने कहा कि राजभाषा हिंदी के प्रयोग-प्रसार में कार्यशालाओं का महत्वपूर्ण स्थान है। इस अवसर पर उन्होंने भारत सरकार की राजभाषा नीति-नियमों का उल्लेख किया और बताया कि राजभाषा में कार्य करने के लिए नीति-नियमों को जानना जरूरी है। शंभु कुमार, निजी सचिव-II, भंडार विभाग, पूमरे/हाजीपुर ने विस्तार से ई-ऑफिस में हिंदी में कार्य कैसे करे पर महत्वपूर्ण सूचना साझा किया। संचालन राजकिशोर सिंह, वरि. अनुवादक जबकि धन्यवाद ज्ञापन अनिल कुमार शर्मा, राजभाषा अधिकारी द्वारा किया गया।
Editorial

Editorial

Next Story