✕
वाशी में जप दिवस मनाया
By EditorialPublished on 26 Aug 2025 5:30 AM IST
वासी में पर्युषण महापर्व के छठा दिन जप दिवस के रूप में आयोजित किया गया। मुमुक्षु प्रेक्षा ने प्रेक्षा ध्यान करवाया एवं मुमुक्षु भावना ने कहा कि स्तवन, स्तुति मंगल से ज्ञान, दर्शन, चरित्र और बोधि का लाभ प्राप्त होता है।

x

मुंबई। वासी में पर्युषण महापर्व के छठा दिन जप दिवस के रूप में आयोजित किया गया। मुमुक्षु प्रेक्षा ने प्रेक्षा ध्यान करवाया एवं मुमुक्षु भावना ने कहा कि स्तवन, स्तुति मंगल से ज्ञान, दर्शन, चरित्र और बोधि का लाभ प्राप्त होता है। मुमुक्षु शेफाली ने कहा कि ध्वनि और शब्दों में शक्ति होती है। जैसे युद्ध के नगाड़ों से जोश आता है वैसे ही मंत्र भी प्रभावशाली होते हैं। उन्होंने बताया कि सही उच्चारण के साथ रोज़ एक ही जगह, एक ही समय पर जाप करने से लाभ जल्दी मिल सकता है। मुमुक्षु अर्चना ने कहा कि शब्दों की विशिष्ट संयोजना से मंत्र बनते हैं। कई प्रभावक मंत्र जैन धर्म में हैं। उनके प्रयोग की विधि बताई। वाशी सभा अध्यक्ष पंकज चंडालिया ने स्वागत किया। कार्यक्रम में ज्ञानशाला मुंबई आंचलिक संयोजिका राजश्री कच्छारा सहसंयोजिका चंचल परमार, वाशी संयोजिका नम्रता खांटेड, सहसंयोजिका नीमा धोखा, मयूरी बाफना, रानी बाफना की उपस्थिति रही।
निशि मेहता, हिना बाफना, रेशमा कावड़िया, प्रतिभा मैडटवाल, जतन परमार, दिशा श्रीश्रीमाल, रीना चपलोत, मनीषा चंडालिया, मीना ओस्तवाल, उर्मिला वडाला, शीतल धोखा, पूनम डागलिया, सुनीता सियाल, वंदना घाटावत, शीतल धोका, सीमा चोरडिया, रेखा कच्छारा सक्रिय रहे। संचालन महावीर सोनी ने किया। यह जानकारी राकेश राठौड़ ने दी।

Editorial
Next Story
Related News
X
