NEET UG 2026 का नोटिफिकेशन जारी; आवेदन प्रक्रिया शुरू; मई में होगी परीक्षा
NEET UG 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है और आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। एनटीए द्वारा आयोजित यह परीक्षा मई 2026 में होगी। MBBS, BDS और आयुष कोर्स में दाखिले के लिए इच्छुक उम्मीदवार neet.nta.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी यहां पढ़ें।

NEET UG 2026 application fee details : मेडिकल की पढ़ाई का सपना देख रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 परीक्षा का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही देशभर के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार अब एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
NEET UG को देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा माना जाता है। इसके जरिए MBBS, BDS, BAMS, BHMS, BSMS समेत कई अंडरग्रेजुएट मेडिकल और आयुष कोर्स में प्रवेश मिलता है। एनटीए के अनुसार, NEET UG 2026 की परीक्षा मई 2026 में आयोजित की जाएगी।
NEET UG 2026: आवेदन शुल्क कितना देना होगा
एनटीए ने अलग-अलग श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग आवेदन शुल्क तय किया है। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
- सामान्य वर्ग: ₹1700
- OBC-NCL / EWS: ₹1600
- SC / ST / दिव्यांग / थर्ड जेंडर: ₹1000
- विदेश से आवेदन करने वाले उम्मीदवार: ₹9500
कौन कर सकता है NEET UG 2026 के लिए आवेदन :
एनटीए के दिशा-निर्देशों के अनुसार, NEET UG 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निम्न शर्तें पूरी करनी होंगी:
- उम्मीदवार का 12वीं पास होना अनिवार्य
- 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषय होना जरूरी
- परीक्षा वर्ष में न्यूनतम आयु 17 वर्ष
- आयु सीमा और अन्य नियम एनटीए के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार लागू होंगे
NEET UG 2026: ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर आसानी से आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं
- NEET UG 2026 Registration लिंक पर क्लिक करें
- रजिस्ट्रेशन कर एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड प्राप्त करें
- लॉगिन कर आवेदन फॉर्म सावधानीपूर्वक भरें
- फोटो, साइन और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
- आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें
- फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
