उदयपुर से असारवा के बीच नियमित संचालन 18 फरवरी से शुरू होगा, सांसदों ने भविष्य में ट्रेन को सूरत और मुंबई तक जोड़ने की घोषणा की।

उदयपुर से अहमदाबाद के असारवा रेलवे स्टेशन तक नई वंदे भारत ट्रेन आज से शुरू हो गई है। आज इस ट्रेन को उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन से उदयपुर सांसद डा. मन्नालाल रावत और चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

उद्घाटन स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल

गाडी संख्या 09663, उदयपुर सिटी-अहमदाबाद (असारवा) वंदे भारत एक्सप्रेस एक तरफा उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा उदयपुर सिटी से 12.30 बजे रवाना हुई जो शाम 17.15 बजे अहमदाबाद के असारवा स्टेशन पर पहुंचेगी।

चित्तौड़गढ़ से सूरत और मुंबई तक विस्तार की योजना

इस मौके पर दोनों सांसदों ने कहा कि आगामी समय में ये ट्रेन सूरत तक बढ़ाई जाएगी। सांसद डा. मन्नालाल रावत ने कहा कि रेलवे स्टेशनों पर जो काम चल रहा है वह पूरा होने के बाद इस रूट पर उदयपुर से मुंबई और मुंबई से उदयपुर तक भी ट्रेनें शुरू की जाएगी।

चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने कहा कि आने वाले समय में ये वंदे भारत चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन से शुरू होगी और आगे यही रूट रहेगा और सूरत तक कनेक्ट करेंगे।

डबोक एयरपोर्ट और अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा

सांसद जोशी ने कहा कि आने वाले कुछ महीनों बाद उदयपुर का डबोक एयरपोर्ट की भी नई तस्वीर सामने आएगी जब वहां काम पूरा हो जाएगा। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर कहा:

"हमारे संसदीय क्षेत्र के मेनार गांव और आसपास के कई लोग दुबई रहते है वो यहां से सीधी फ्लाईट की मांग कर रहे है और मैंने उनसे कहा पहली इंटरनेशनल फ़्लाईट दुबई चलेगी और वे मुझे बुला भी रहे हैं। जिस दिन पहली फ्लाईट दुबई की शुरू करेंगे उस दिन ही मैं दुबई जाऊंगा।"
प्रमुख ठहराव एवं यात्री अनुभव यह वंदे भारत ट्रेन इस रूट पर उदयपुर के जावर स्टेशन, डूंगरपुर और गुजरात के हिम्मतनगर रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। इस ट्रेन में कई स्कूलों के बच्चों को भी स्कूल परिवार की और से यात्रा कराई गई। नियमित संचालन एवं कोच विवरण

नई रेल सेवा नियमित रूप से गाडी संख्या 26963/26964, उदयपुर सिटी-अहमदाबाद (असारवा)- उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में 06 दिन (मंगलवार को छोडकर) के रूप में 18 फरवरी से चलेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 26964, अहमदाबाद (असारवा)-उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस रेलसेवा सप्ताह में 06 दिन (मंगलवार को छोड़कर) चलेगी।

कोच संरचना: इस नियमित रेलसेवा में 07 एसी कुर्सीयान व 01 एक्जिक्यूटिव एसी कुर्सीयान श्रेणी के डिब्बें होगें। किराया सूची: उदयपुर-असारवा (अहमदाबाद)

अब जानिए वंदे भारत उदयपुर-असारवा का किराया:

  • उदयपुर से असारवा (जाते समय):
    • सीसी (CC) श्रेणी: 900 रुपए
    • ईसी (EC) श्रेणी: 1690 रुपए
  • असारवा से उदयपुर (आते वक्त):
    • सीसी (CC) श्रेणी: 1065 रुपए
    • ईसी (EC) श्रेणी: 1875 रुपए (ईसी में आते वक्त डीनर दिया जाता है इसलिए किराया ज्यादा है)
Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story