डूंगरपुर: मोड मेवाड़ा कलाल समाज के 11 जोड़े सामूहिक विवाह बंधन में बंधे
तिजवड सामाजिक भूमि पर आयोजित 28वें सामूहिक विवाह समारोह में विभिन्न गांवों के समाजजन शामिल हुए, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रस्में संपन्न हुईं।

डूंगरपुर के तिजवड में आयोजित 28वें सामूहिक विवाह समारोह के दौरान मंडप में विवाह की रस्में निभाते नवविवाहित जोड़े और उपस्थित परिजन।
डूंगरपुर में मोड मेवाड़ा कलाल समाज के 11 जोड़े शनिवार को सामूहिक विवाह बंधन में बंध गए। दूल्हा और दुल्हन ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 7 फेरे लिए और एक दूजे का साथ जिंदगीभर निभाने का संकल्प लिया। समाज के लोगों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।
तिजवड सामाजिक भूमि पर उमड़ा उत्साह
- 28वें सामूहिक विवाह समारोह को लेकर सुबह से दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग समाज के तिजवड सामाजिक भूमि पर पहुंचने लगीं।
- लोगों में उत्साह का माहौल रहा।
- सजे धजे दूल्हा और दुल्हन के साथ बारातियों का समाजजनों ने स्वागत किया।
- दोनों पक्षों का तिलक लगाकर रस्मो रिवाज के साथ स्वागत हुआ।
मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई रस्में
सामूहिक शादी के लिए बड़ा पांडाल के साथ ही सभी जोड़ों के लिए अलग-अलग 11 मंडप बनाए गए। आचार्य मिनेश जोशी के साथ ही पंडितों के मंत्रोच्चार के साथ ही सामूहिक विवाह की रस्में शुरू हुई। शेरवानी, साफा बांधे दूल्हे को आवभगत और परंपरा के साथ मंडप में लेकर पहुंचे। दुल्हन के मामा रीति रिवाज के साथ दुल्हन को लेकर मंडप में आए। दुल्हा और दुल्हन के हस्त मिलाप, सात फेरो की रस्मों के साथ ही शादी पूरी हुई।
फूलों की बारिश और शुभकामनाएं
लोगों ने फूल बरसाए और दूल्हा-दुल्हन को शादी की शुभकामनाएं दी। वही परिवार के लोगों ने आशीर्वाद दिया। डूंगरपुर में मोड मेवाड़ा कलाल समाज के 11 जोड़े शनिवार को सामूहिक विवाह बंधन में बंध गए।
विभिन्न गांवों से पहुंचे समाजजन
सामूहिक विवाह में कलाल समाज के कई गांवों से लोग शामिल हुए, जिनमें प्रमुख हैं:
- डूंगरपुर, देवल, बिछीवाड़ा
- कनबई, गेजी, माथुगामडा
- वसी, खेड़ा, दहेगामडा, पालपट्टा
"दूल्हा और दुल्हन ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 7 फेरे लिए और एक दूजे का साथ जिंदगीभर निभाने का संकल्प लिया।"
समाज के लोगों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
