उदयपुर के चार आरोपी गिरफ्तार और एक फरार, पुलिस ने मौके से दो पावर बाइक, धारदार हथियार और मिर्च पाउडर बरामद किया।

बिछीवाड़ा पुलिस द्वारा अपराधिक तत्वों के खिलाफ कारगर कार्रवाई करते हुए हाईवे पर राहगीरों व वाहनधारियों से लूटपाट करने की योजना बनाते हुए हथियारों के साथ घात लगाकर बैठे होने की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर रात्रि को 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।


गिरफ्तारी और बरामदगी

  • इनके खिलाफ कई मामले दर्ज है और उसमें से एक आरोपी के खिलाफ तो 17 मामले राजस्थान व गुजरात में दर्ज है।
  • धारधार हथियार व मोटरसाइकिल बरामद।
  • इनके पास से मिर्च पाउडर के पैकेट भी मिले हैं तथा दो पावरबाइक बरामद की।

पुलिस कार्रवाई का विवरण

बिछीवाड़ा थाना प्रभारी कैलाश सोनी ने बताया कि "बिछीवाड़ा - खेरवाड़ा मार्ग पर बारौठी व आमझरा के बीच एक होटल के सामने ब्रिज के पास डकैती की योजना बनाते हुए आरोपियों के होने की सूचना मिली जिनके पास हथियार भी होने का अंदेशा था।"

जिसपर बिछीवाड़ा पुलिस ने पूरी रैकी के बाद मौके पर पहुंची तो उसने देखा कि युवक जिनके पास हथियार व दो बाइक थी वारदात की फिराक मे थे पुलिस ने गैरा डालकर अपनी कार्यवाही को अंजाम दिया।


गिरफ्तार और फरार आरोपियों की सूची

इस दौरान पुलिस टीम ने 4 को तो धरदबोचा लेकिन एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की तरफ भागने में सफल रहा जिसकी पहचान भूपेंद्र उर्फ पप्पू काउवा दुहा निवासी बीजुडा फरार हो गया जिसके खिलाफ 17 प्रकरण अबतक दर्ज है।

गिरफ्तार आरोपी:

  • सुनील पुत्र खातू बराड़ा निवासी कनबई थाना पाटिया जिला उदयपुर।
  • चुन्नीलाल उर्फ सुनील पुत्र कावाराम बोड़ात निवासी सरेरा थाना पाहाड़ा जिला उदयपुर।
  • संजय पुत्र जीवाजी दुहा मीणा निवासी बीजुडा थाना बिछीवाड़ा।
  • रमेश पुत्र शांतिलाल निवासी बीजुडा थाना बिछीवाड़ा।

प्रशासनिक सराहना

इधर जिला पुलिस अधीक्षक ने बिछीवाड़ा पुलिस की इस सफलता पर पुरस्कार देने की घोषणा की।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story