डीग में आरएसएस शताब्दी वर्ष पर माधव बस्ती का हिंदू सम्मेलन आयोजित
खंडेलवाल धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में संतों ने सामाजिक एकता और पंच परिवर्तन के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया।

डीग की खंडेलवाल धर्मशाला में आयोजित हिंदू सम्मेलन के दौरान मंचासीन महामंडलेश्वर शिवराम दास, महंत मुरारी लाल पाराशर और अन्य गणमान्य अतिथि।
डीग 22 फरवरी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में सर्व हिंदू समाज के तत्वाधान में रविवार को खंडेलवाल धर्मशाला में शहर की माधव बस्ती का हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में माधव बस्ती के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों संत समाज आदि ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
संतों का उद्बोधन और सामाजिक एकता का संदेश
- महामंडलेश्वर महाराज शिवराम दास पान्होरी ने कहा कि "हिंदुओं को संगठित होने की आवश्यकता है जिससे सनातन धर्म व संस्कृति बची रहे और मां भारती उसके परम वैभव पर पहुंचे।"
- लक्ष्मण मंदिर महंत पंडित मुरारी लाल पाराशर ने कहा कि "जातिवाद का जहर जो समाज में व्याप्त है उसे समाप्त कर समस्त हिंदुओं को एकजुट होने की आवश्यकता है जिससे भारत विश्व गुरु बन सके।"
- पीतम दास मंदिर महंत कृष्ण महाराज ने भी हिंदुओं को संगठित होने की आवश्यकता पर जोर दिया।
संघ के 'पंच परिवर्तन' और मुख्य वक्ता का विचार
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता धर्म जागरण के विभाग प्रचारक रामशरण शर्मा ने कहा कि संघ का शताब्दी वर्ष चल रहा है जिसमें संघ द्वारा पंच परिवर्तन पर जोर दिया जा रहा है और समाज को जागृत किया जा रहा है। सामाजिक समरसता, स्व का भाव, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक कर्तव्य द्वारा ही हिंदू समाज को मजबूत किया जा सकता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर निम्नलिखित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे:
- लोक अभियोजक राकेश खंडेलवाल
- गुर्जर समाज डीग अध्यक्ष आनंद प्रकाश पटेल
- वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र खंडेलवाल
- लखपत गुर्जर
- संघ जिला कार्यवाह लक्ष्मीकांत शर्मा
- नगर कार्यवाह मुकेश चंद्र शर्मा
- डॉ ज्ञान सिंह फौजदार
कार्यक्रम की अध्यक्षता राम सिंह कुम्हेरिया ने की और कार्यक्रम के संरक्षक अश्विनी अवस्थी थे। संचालन छैल बिहारी गुप्ता ने किया।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
