ग्राम बहज में आयोजित सम्मेलन के दौरान हवन पूजन, संत संबोधन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया।

डीग, 23 फरवरी: ग्राम बहज में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमे विराट हवन पंडित कृष्णगोपाल शर्मा एवम् गोविंद प्रसाद शर्मा ने वैदिक मंत्रोचारण के साथ सभी ग्रामवासियों ने हवन में आहुतियां दी जिससे वातावरण आध्यात्मिक हो गया।


भव्य कलश यात्रा और झांकियां

इसके उपरांत मंत्रो के साथ कलश पूजन कर 1100 कलशों के तथा राधा कृष्ण और राम दरबार की बंब पार्टी कीर्तन मंडल की झांकी के साथ महिलाओं द्धारा भव्य कलश यात्रा पूरे बहज ग्राम की के सभी मार्गो से निकली गई।


सम्मेलन का शुभारंभ एवं मुख्य संबोधन

इसके उपरांत स्वस्ति वाचन कर महंत शिवराम दास जी महाराज एवम् ब्रज संत भूरा बाबा जरखोर ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता लक्ष्मीकांत उपमन द्वारा संघ शताब्दी वर्ष के पंच परिवर्तन पर विस्तार से प्रकाश डाला।

मुख्य वक्ता ने निम्नलिखित विषयों पर आह्वान किया:

  • "हिंदूओ को संगठित रहकर राष्ट्र निर्माण के लिए अपनी भागीदारी निभाने के साथ समाज मैं ज्वलंत मुद्दे पर प्रकाश डाला।"
  • "सामाजिक समरसता समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करने पर जोर दिया।"
  • "प्रकृति और शिक्षा को आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया।"
  • "साथ ही कुटुंब प्रबोधन परिवार के मूल्य नागरिक शिष्टाचार एवं संस्कार को जीवित रखने का आवाहन किया।"
  • "देश के प्रति नागरिकों की जिम्मेदारी और अनुशासन को रेखांकित किया।"

सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

इसके ग्राम मे वरिष्ठ नागरिकों के साथ ही समाज परिवर्तन के कार्य करने वाले लोगो को आयोजन समिति एवम् मुख्य अथिति द्वारा सम्मानित किया गया।

इसके उपरांत यश भारती द्वारा सम्मानित अंतरराष्ट्रीय चारुकुला पार्टी पंडित मुरारी लाल शर्मा द्वारा ब्रज होली, मयूर नृत्य, राधा कृष्ण नृत्य, लठमार होली साथ ही बहुत मन मोहक प्रतुति कर सभी ग्राम वासियों को भाव विभोर दिया।


गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति

इस अवसर पर निम्नलिखित महानुभाव और मातृशक्ति उपस्थित रही:

  • खंड कार्यवाह पुरुषोत्तम साहू, पूर्व सरपंच शीशराम, मुकेश शर्मा, लोकेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह।
  • मोनू फौजदार, प्रेम सिंह (मंटो भैया), रमेश फौजदार, परमानंद, योगेश, सोनू, अर्पित श्यामढाक।
  • वरिष्ठ अधिवक्ता रमाकांत शर्मा, ताराचंद सिनसिनवार, सुरेश, हरिओम।
  • हजारों की संख्या में बहज, बरौली चौथ, श्यामढाक, नगला दादू, नगला खुटेला, मालीपुरा की मातृशक्ति एवम् सज्जन शक्ति मौजूद रही।
Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story