डीग: प्रेम भारती विद्यापीठ में रोबो एक्सपो 2026 आयोजित, ह्यूमनॉइड रोबोट रहा आकर्षण
एडीशन एसपी अखिलेश शर्मा की मौजूदगी में छात्रों ने रोबोटिक्स प्रदर्शनी लगाई, जहां ह्यूमनॉइड रोबोट के सजीव प्रदर्शन ने भविष्य की तकनीक का परिचय दिया।

डीग के प्रेम भारती विद्यापीठ में आयोजित रोबो एक्सपो 2026 के दौरान प्रदर्शित तकनीकों का अवलोकन करते मुख्य अतिथि एडीशन एसपी अखिलेश शर्मा और अन्य गणमान्य नागरिक।
डीग 22 फरवरी शहर के सेठी मौहल्ला स्थित स्थानीय प्रेम भारती विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को "रोबो एक्सपो 2026" का आयोजन एडीशन एसपी अखिलेश शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। इस दौरान अतिथियों द्वारा मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जहां स्थानीय विद्यालय के संस्थापक सोहन लाल शर्मा प्रेम ने अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया।
विद्यार्थियों की तकनीकी प्रतिभा और मुख्य आकर्षण
- इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विशेष रोबोटिक्स प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए।
- कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण ह्यूमनॉइड रोबोट का लाइव प्रदर्शन रहा।
- जिसने मानव जैसी गतिविधियों से दर्शकों को चौंका दिया और भविष्य की तकनीक से रूबरू कराया गया।
अतिथियों के विचार और प्रेरणा
इस अवसर पर एडीशन एसपी अखिलेश शर्मा ने कहा कि "ऐसे आयोजनों से छात्रों को नए विचारों को सोचने, अन्वेषण करने और दैनिक जीवन की समस्याओं के लिए तकनीकी समाधान खोजने के लिए प्रोत्साहित करती है।"
डॉ जीतेन्द्र सिंह ने कहा कि "इस तरीके के आयोजन छात्रों में जिज्ञासा जगाने, सीखने और बढ़ावा देने की सोच को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।"
उपस्थित गणमान्य अतिथि
इस अवसर पर निम्नलिखित गणमान्य लोग उपस्थित थे:
- आईपीएस चिराग जैन, पीएमओ डॉ जीतेन्द्र सिंह, भाजपा नेता लखपत गुर्जर
- हरपाल सौलंकी, हरेन्द्र सिंह खरगू, राजेश चन्सोरिया, इन्द्रमोहन शर्मा
- मनोज बीड़ी वाले, विद्यालय के व्यवस्थापक शिवम उपाध्याय, प्रधानाचार्य ओमप्रकाश
- पूर्व मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ताराचंद सिनसिनवार, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष ललित तिवारी
- विनीता पचौरी, संजू पचौरा, कपिल गांधी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
