श्री राधा माधव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में बौद्धिक प्रमुख कृष्णकांत शर्मा ने सामाजिक समरसता, जैविक खेती और फिजूलखर्ची रोकने पर जोर दिया।

डीग, 22 फ़रवरी :- डीग जिले के गाँव अऊ में स्थित श्री राधा माधव मंदिर परिसर में विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें महिला, पुरुष, बच्चे, बुजुर्ग और युवाओं सहित सैकड़ों लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

भजन-कीर्तन और हनुमान चालीसा पाठ

  • इस दौरान हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
  • इसके साथ महिलाओ ने ढ़ोल मजीरों के साथ भजन कीर्तन किया।

बौद्धिक प्रमुख का उद्बोधन

बौद्धिक प्रमुख कृष्णकांत शर्मा ने हिन्दू एकता पर अपना व्याख्यान देते हुए "सामाजिक समरसता, कुंटुब उद्बोधन, परस्पर सौहार्द व प्रेम, एकता, अखंडता और परिवार व समाज में एकजुटता, सामाजिक व पारिवारिक समरसता के साथ सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित व्यवहार परिमार्जन" पर प्रवचन देते हुए लोगों को लाभान्वित किया ओर लोगों में हिन्दू संगठन का संदेश दिया।

सामाजिक और पर्यावरणीय संदेश

साथ ही प्राकृतिक जैविक पुरातन खेती करने पर्यावरण संरक्षण शादियों में फिजूलखर्ची पर अंकुश लगाने को लेकर भी विभिन्न वक्ताओं ने संबोधित दिया !

उपस्थिति

इस दौरान ग्रामीणों सहित मंदिर महंत और महिलाएं मौजूद रहीं !

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story