अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने डीग में किया प्रतिभा सम्मान और कंबल वितरण
पुलिस अधीक्षक चिराग जैन के मुख्य आतिथ्य में आयोजित समारोह में 101 जरूरतमंदों को कंबल बांटे गए और विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

डीग के प्रताप फार्म हाउस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अतिथि और पदाधिकारी मेधावी प्रतिभाओं को सम्मानित करते हुए।
डीग 23 फरवरी शहर के गोवर्धन मोड स्थित प्रताप फार्म हाउस डीग में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा कंबल वितरण, होली मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि एवं अध्यक्षता
- यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक चिराग जैन के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
- कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ चंद्रशेखर शर्मा ने की।
विशिष्ट अतिथिगण
समारोह में विशिष्ट अतिथि दिनेश कटारा, ईश्वरी दयाल शर्मा, निशा शर्मा प्राचार्य, गोपाल प्रसाद शर्मा प्राचार्य, चंद्रभान चंचल, पंडित उमेश शर्मा जयपुर, मंजू शर्मा नगर, प्रदीप शर्मा (बंटू), सुरेश पाराशर, केदार गजिया आदि थे।
सम्मान समारोह एवं कंबल वितरण
कार्यक्रम में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष मोहन स्वरूप पाराशर तथा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश पाराशर, चंद्रशेखर मुद्गल द्वारा डॉ जितेंद्र फौजदार, निशा शर्मा प्राचार्य, कुणाल भट्टाचार्य, राजेंद्र कृष्ण उपाध्याय, विजय शर्मा नर्सिंग ऑफिसर, तथा विभिन्न क्षेत्रों में श्रेष्ठ प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 101 कंबल वितरण किए गए।
उपस्थिति एवं मंच संचालन
- उपस्थित लोग: विनीता पचौरी, विष्णु दुबे, हरिकृष्ण पचौरी, हरिशंकर शर्मा, कैप्टन कल्लू सिंह, कैप्टन अशोक सिंह, सूबेदार राजेंद्र सिंह, जगत पाराशर, सोहनलाल शर्मा, सुनील चाहर आदि लोग उपस्थित थे।
- मंच का संचालन: "मंच का संचालन मोतीलाल शर्मा ने किया"।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
