जिला कलक्टर देवेंद्र कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एग्रीस्टेक फार्मर रजिस्ट्री, डिजिटल क्रॉप सर्वे और पीएम किसान निधि के कार्यों की समयबद्ध समीक्षा की।

सुनील सत्यवादी दौसा, 20 फरवरी। जिला कलक्टर देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को उपखंड अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें जिले में राजस्व एवं किसानों से जुड़े विभिन्न कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

राजस्व कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

जिला कलक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि "राजस्व कार्य त्वरित गति से कर निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें और नियमित रूप से प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें।"

एग्रीस्टेक फार्मर रजिस्ट्री एवं पंजीकरण
  • एग्रीस्टेक फार्मर रजिस्ट्री के अंतर्गत तहसील स्तर पर निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित की जाए।
  • सेव एज ड्राफ्ट एवं अप्रूवल पेंडेंसी का शीघ्र निस्तारण कराया जाए।
  • दिसंबर 2024 के बाद जमाबंदी में जुड़े काश्तकारों का पंजीकरण कराने की कार्यवाही की जाए।
सीमा ज्ञान और डिजिटल क्रॉप सर्वे

जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि "ऑनलाइन सीमा ज्ञान एवं सहमति विभाजन से संबंधित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें।"

डिजिटल क्रॉप सर्वे के अंतर्गत गिरदावरी कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन ग्रामों में गिरदावरी की प्रगति कम है, वहां संबंधित अधिकारी विशेष प्रयास कर आवश्यक कार्यवाही करें। किसानों से गिरदावरी ऐप डाउनलोड करवाने एवं स्वयं गिरदावरी करने के लिए जागरूक कर प्रोत्साहित करने के निर्देश भी दिए गए।

पीएम किसान सम्मान निधि एवं सिंचाई गणना
  • लघु सिंचाई गणना कार्य इसी माह पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया।
  • पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत संदिग्ध प्रकरणों का सत्यापन कराया जाए।
  • जिन लाभार्थी किसानों की फार्मर आईडी नहीं बनी है, उनका पटवारियों के माध्यम से सत्यापन कर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
नामांतरण एवं तरमीम प्रकरणों का निस्तारण

बैठक में लंबित तरमीमों एवं प्रक्रियाधीन नामांतरण प्रकरणों को शीघ्र निस्तारित करने तथा सरपंच स्तर पर लंबित नामांतरणों के निस्तारण की कार्यवाही करवाने के निर्देश दिए।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story