श्री स्थानकवासी जैन संघ, वापी के तत्वावधान में साध्वी विश्ववन्दना मा. सा. एवं डॉ. साध्वी श्री परमेष्ठीवंदना मा. सा. का चातुर्मास प्रवेश 26 जुलाई को आयोजित होगा। आयोजन को लेकर संघ और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है तथा तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।

चातुर्मास प्रवेश महोत्सव में गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में समाजजन के वापी पहुंचने की संभावना है। आयोजन को लेकर संघ स्तर पर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

चातुर्मास के दौरान प्रतिदिन प्रवचन, स्वाध्याय, सामायिक, तप, आराधना एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी रहेगी।

आयोजन की तैयारियां संघ अध्यक्ष अरुण सिरोया के नेतृत्व में की जा रही हैं। इस दौरान शिवदीप बोलिया, सोशल मीडिया प्रभारी अंकित बोकड़िया, प्रमोद सिंयाल, हार्दिक सिरोया, दीपक मांडोत, अर्पित रायसोनी, अमित सिरोया, अशोक तातेड़, कैलाश तलेसरा, मांगीलाल पोखरना, सुनील पीपाडा, जयेश बाफना, संजय बड़ाला सहित अन्य कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं। चातुर्मास प्रवेश महोत्सव को लेकर संघ और समाजजनों में विशेष उत्साह बना हुआ है।

Updated On
Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story