मुंबई के नवी मुंबई स्थित भिक्षु महाश्रमण फाउंडेशन वाशी में तेरापंथ युवक परिषद वाशी के तत्वाधान में मंत्र दीक्षा कार्यक्रम, किशोर दिवस और अणुव्रत समिति क्षेत्र वाशी द्वारा नशा मुक्ति (एलीवेट) कार्यक्रम "शासन श्री" साध्वी शिवमाला ठाणा-3 के पावन सानिध्य में गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र के पश्चात ज्ञानशाला परिवार वाशी द्वारा प्रस्तुत मंगलाचरण से हुई। इस अवसर पर साध्वी शिवमाला ने मंत्र दीक्षा, किशोर दिवस और नशा मुक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अपना मंगल उद्बोधन प्रदान किया, जबकि साध्वी अर्हमप्रभा ने सुमधुर गीतिका की प्रस्तुति दी।

समारोह के दौरान अतिथियों का स्वागत वक्तव्य सभा अध्यक्ष पंकज चंडालिया, भिक्षु महाश्रमण फाउंडेशन अध्यक्ष कमलेश बोहरा, परिषद अध्यक्ष ललित चंडालिया, महिला मंडल अध्यक्ष स्वीटी खाँटेड, भिक्षु जॉन संयोजिका नम्रता खाँटेड तथा अणुव्रत समिति क्षेत्र संयोजक महावीर सोनी द्वारा दिया गया। इसके साथ ही अणुव्रत समिति मुंबई अध्यक्ष रमेश सोनी, अणुविभा महाराष्ट्र प्रभारी रोशन मेहता, पनवेल सभा अध्यक्ष चतर मेहता, नेरुल परिषद अध्यक्ष मनोज बडाला एवं वाशी परिषद मंत्री विकास खीवेसरा ने अपने विचार व्यक्त किए।

ज्ञानशाला परिवार वाशी, सीवुड, नेरुल, कोपर खैराने, पनवेल और खारघर का यह आयोजन अत्यंत श्रद्धा, उल्लास तथा आध्यात्मिक वातावरण के मध्य संपन्न हुआ, जिसमें बच्चों ने अत्यंत उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। इस दौरान साध्वी अमितरेखा ने ज्ञानशाला के बच्चों को विस्तृत जानकारी गीतिका के माध्यम से प्रदान की।

इस विशेष आयोजन में भारत जैन महामंडल के महामंत्री बाबूलाल बापना, अणुव्रत ट्रस्ट अध्यक्ष लादूलाल श्री श्रीमाल, फाउंडेशन निवर्तमान अध्यक्ष ललित बाफना, महामंत्री गौतम कोठारी, कोषाध्यक्ष नरेंद्र बडाला, अमृतलाल खाँटेड, मनोहर कच्छारा, रतनलाल कच्छारा, देवेंद्र लोढ़ा, मुंबई सभा उपाध्यक्ष ललित बोहरा, शांतिलाल सिंघवी, पवन परमार, राजू कावड़िया, विमल श्रीमाल, सुरेश बापना, सहसंयोजक नितेश बाफना, सभा मंत्री प्रवीण चौरडिया, कोषाध्यक्ष विकास मेहता, परिषद कोषाध्यक्ष विजेंद्र मेहता, TPF उपाध्यक्ष रंजीत खाँटेड, भिक्षु जोन सहसंयोजिका सुरभि गोखरू, मुंबई ज्ञानशाला टीम सदस्य रुचि श्रीमाल, नीतू परमार, नीम धोखा तथा वाशी ज्ञानशाला मुख्य प्रशिक्षक सेजल सियाल, भिक्षु जोन प्रशक्षिकाएँ, सोनू दुग्गड, हेमंत रांका और हितेश बाफना की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में तेरापंथ सभा, सभी ट्रस्टों, अणुव्रत समिति मुंबई, क्षेत्रीय समितियों, ज्ञानशाला तथा महिला मंडल सहित विशाल संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने भाग लिया। इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में अरविंद खाँटेड, निलेश कोठारी, विमल कोठारी, शंकर कोठारी, शुभकरण बाफना, कमल डांगी, हरीश गादिया, जितेंद्र सिंघवी, राकेश चंडालिया, संजू दूगड़, इंदु वडाला, संध्या कोठारी, संगीता बाफना, निमिषा कोठारी, ममता जैन, रीना चपलोत, रानी बाफना और सलोनी डागलिया का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम का कुशल संचालन भिक्षु जॉन नवी मुंबई सहसंयोजिका हर्षा लोढा ने किया, जिसकी आधिकारिक जानकारी वाशी ज्ञानशाला सहप्रशिक्षिका सोनिया सिंघवी द्वारा दी गई। आध्यात्मिक चेतना और समाज कल्याण के उद्देश्य से आयोजित यह बहुआयामी कार्यक्रम क्षेत्र में सामाजिक जागृति का एक प्रमुख केंद्र बना।

Ruturaj Ravan

Ruturaj Ravan

यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।

Next Story