कांकरवा के प्राचीन समेलिया महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर त्रिवेणी संगम के बीच विशेष पूजा, भजन कीर्तन और खीर-खिचड़ी प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा।

कांकरवा, 14 फरवरी


जन आस्था का प्रमुख केंद्र

संगेसरा समेलिया रोड़ स्थित प्राचीन समेलन (समेलिया महादेव मन्दिर) जन आस्था का केन्द्र रहा है। इस क्षेत्र का यह प्रमुख धार्मिक स्थल है, जहाँ आस पास के इलाको से श्रद्धालु साल भर यहां भोले के दरबार में दर्शन करने आते रहते हैं।

महाशिवरात्रि विशेष अनुष्ठान एवं चमत्कार

  • शिव रात्रि पर यहां सुबह से शाम तक विशेष धार्मिक आयोजन व अनुष्ठान होते है।
  • यहां का एक विशेष दृश्य नदियों का त्रिवेणी संगम और हर वर्ष शिव लिंग की बड़ोत्री होती है।

भजन कीर्तन एवं प्रसाद वितरण

हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी टीम युवा ब्रिगेड व नन्द लाल तेली द्वारा भजन कीर्तन व साबुत खीर खिचड़ी का प्रसाद वितरण का आयोजन होगा।

आयोजन की सूचना

"यह जानकारी टीम युवा ब्रिगेड के पंकज खटीक ने दी।"


शिव रात्रि पर समेलिया महादेव में होंगे धार्मिक आयोजन।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story