सैंती मोक्षधाम के पास स्थित श्री मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में श्री मुक्तेश्वर महादेव विकास सेवा समिति की ओर से धार्मिक आयोजन के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। समिति द्वारा मंदिर में रुद्राभिषेक कर हरियालो राजस्थान अभियान के तहत आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई कर पौधारोपण किया गया।

शंकर लाल जोशी ने बताया कि सैंती मोक्षधाम के पास स्थित महादेव मंदिर में सभी भक्तों ने दूध और दही से भगवान महादेव का अभिषेक किया। रुद्राभिषेक के बाद समिति सदस्यों ने हरियालो राजस्थान के तहत पौधारोपण अभियान चलाया। इस दौरान प्रत्येक परिवार द्वारा एक पौधा लगाकर उसे बड़ा करने का संकल्प भी लिया गया।

समिति ने आगामी दिवसों में 11 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। कार्यक्रम के अंत में भोजन प्रसाद का वितरण किया गया।

इस अवसर पर आयोजित बैठक में हर्षवर्द्धनसिंह, मुन्नालाल गुर्जर, राकेश गुप्ता, राजेश भंडारी, लालसिह राठौड़, कैलाश सिंह राव, श्याम सुन्दर जोशी, लालशंकर पुरोहित, लालसिंह भाटी, महावीर प्रसाद, भरत सोनी, घनश्याम अग्रवाल, महेश गोयल, रामप्रसाद शर्मा, राकेश शर्मा, अशोक जैन, भूपेश शर्मा, प्रकाश शर्मा, प्रेमशंकर दशोरा, पवन गुप्ता, संजीव व्यास, मनोहरसिंह राव, नरेन्द्रसिंह भाटी, योगेश आर्य, केसरसिंह शक्तावत, राजेश अग्रवाल सहित समिति के सदस्य एवं महिलाएं मौजूद रहीं।

धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण को जोड़ते हुए श्री मुक्तेश्वर महादेव विकास सेवा समिति द्वारा किया गया यह आयोजन पौधारोपण और हरियाली बढ़ाने की दिशा में सामूहिक भागीदारी का उदाहरण बना।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story