चित्तौड़गढ़ सांसद और स्थानीय विधायकों की मौजूदगी में होगा उद्घाटन, 31 फीट ऊंचे त्रिशूल और 51 फीट ऊंचे ध्वज की होगी स्थापना।

काकंरवा 13 फरवरी। क्षेत्र के ढुढिया गांव के अंतर्गत नीलकंठ महादेव राणेरा की पाल पर तीन दिवसीय महाशिवरात्रि मेला महोत्सव की तैयारियाँ अन्तिम चरण में हैं।


मेले का आकर्षण और स्वरूप

  • मेले में दुकानें सजने लगी है और सभी दुकानदारो को प्लाट आवंटित कर दिए गए हैं।
  • डोलर चकरी झूले, बच्चों के खिलौने की दुकानें और खाने पिने की दुकानें सज चुकी है।

उद्घाटन एवं विशिष्ट अतिथि

समिती पुर्व अध्यक्ष शंकर प्रसाद गाडरी ने बताया कि:

"मेले के उद्घाटन हेतु चितौड़गढ़ के सांसद सी पी जोशी, वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी, मावली विधानसभा प्रभारी कृष्ण गोपाल पालीवाल और मावली विधायक पुष्कर डागी को निमंत्रण पत्र दिया है।"

मेले का उद्घाटन 14 फ़रवरी को किया जाएगा।


विशाल त्रिशूल एवं ध्वज स्थापना

इसी के साथ मन्दिर के सामने पहाड़ी पर 31 फ़ीट लम्बी त्रिशूल व 51 फ़ीट लम्बा भगवा ध्वज लगाया जाएगा।

  • त्रिशूल भामाशाह शम्भु गुर्जर नेगडीया, व राम लाल गाडरी, भगीमाराखेडा के द्वारा नीलकंठ महादेव विकास समिति के तत्वावधान में स्थापित की जाएगी।
  • क्षेत्र के आस पास के गांवों के श्रद्धालुओं की उपस्थिति में दोपहर 12 बजे हवन पूजन के साथ स्थापना की जाएगी।

प्रबंधन एवं आयोजन समिति

मेले की तैयारियाँ निम्नलिखित पदाधिकारियों के द्वारा की जा रही है:

  • समिति अध्यक्ष: माँगीलाल चौबीसा
  • पुर्व अध्यक्ष: शंकर प्रसाद गाडरी
  • सचिव: ललित सिंह भाटी
  • सह कोषाध्यक्ष: जगदीश लौहार
  • उपाध्यक्ष: भेरूलाल जाट
  • सदस्य: अमरचंद जाट, बालु गाडरी
  • मिडिया प्रभारी: सोनु लौहार
Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story