काकंरवा के नीलकंठ महादेव मंदिर में तीन दिवसीय महाशिवरात्रि मेले का समापन
ढुढीया गाँव में भजन संध्या के साथ मेले का समापन हुआ, जिसमें 184 ईनामी ड्रा और 15 क्विंटल महाप्रसाद का वितरण किया गया।

काकंरवा के ढुढीया गाँव में आयोजित महाशिवरात्रि मेले के समापन पर भजन गायक पुरण गुर्जर और धनराज कोशीथल ने प्रस्तुतियां दीं।
काकंरवा 17 फरवरी: क्षेत्र के ढुढीया गाँव के प्राचीन नीलकंठ महादेव मंदिर तत्वावधान में तीन दिवसीय महाशिवरात्रि का मेले का समापन भजनों के साथ हुआ। आसपास के इलाके के शिव भक्तो का दर्शन हेतु मन्दिर परिसर में तांता लगा रहा।
एक शाम नीलकंठ महादेव के नाम: विशाल भजन संध्या
एक शाम नीलकंठ महादेव के नाम पर विशाल भजन में गायक कलाकार ने एक से बढ़कर एक शानदार भजनों की प्रस्तुति दी। जिसमें देर रात तक श्रोता जमे रहे।
- भजन गायक पुरण गुर्जर ने सर्व प्रथम गणेश वंदना के साथ शुरुआत की।
- धनराज कोशीथल द्वारा विभिन्न देवी देवता का भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिसमें भोले नाथ, शिव पार्वती व सावरिया सेठ के भजन की प्रस्तुत दी गई।
भामाशाह सहयोग एवं अतिथियों का संबोधन
कार्यक्रम भामाशाह द्वारा किया गया। प्रदीप चौधरी गुर्जरो की भागल व मादु लाल गाडरी, भगीमाराखेडा द्वारा सहयोग किया गया। मेले के मुख्य अतिथि वल्लभनगर थाना अधिकार पुनाराम गुर्जर ने मन्दिर के इतिहास के बारे मे बताया और "राणेरा की पाल को एतिहासिक सांस्कृतिक धरोहर स्थल होना बताया"।
ईनामी ड्रा एवं महाप्रसाद वितरण
साय को 5 बजे ईनामी ड्रा खोला गया जिसमे 184 इनाम खोले गए, कल से इनाम वितरण किए जाएगे।
- भामाशाह द्वारा 10 क्विंटल खीर व पांच क्विंटल नुक्ति का प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरण किया गया।
- नीलकण्ठ महादेव विकास समीती के पुर्व अध्यक्ष द्वारा भामाशाह को जन सहयोग के लिए व महादेव के भक्तो द्वारा मेले मे जनसहयोग किया, आप पास इस क्षेत्र के श्रद्धालुओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।
आयोजन समिति एवं आभार
सफल आयोजन के लिए सभी भक्तों को आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर निम्नलिखित सदस्य उपस्थित थे:
- समीती अध्यक्ष मांगीलाल चौबीसा, सचीव ललित सिंह भाटी
- कोषाध्यक्ष जगदीश लौहार, कैलाश लौहार, भेरूलाल जाट, देवीलाल जाट
- बालु गाडरी, सौनु लौहार, कैलाश चौबीसा, पुरण चौबीसा
- नन्दा पुरी, महादेव जाट, अमरचन्द जाट, शम्भु गुर्जर, प्रेम जाट, पुष्कर प्रजापत, दिनेश चौबीसा

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
