बेगूँ में महिला कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला फूँका और एप्सटीन फाइल में नाम होने के आधार पर इस्तीफे की मांग की।

चित्तौड़गढ़। जिले के बेगूँ स्थित पुराने बस स्टैंड पर राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा व प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह के आदेशानुसार जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस कमेटी यशोदा पुरोहित के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम एप्सटीन फ़ाइल में होने के कारण उनका पुतला जला कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया तथा नैतिकता के नाते उनसे इस्तीफे की मांग की गई।

इस्तीफे की मांग और नैतिकता का हवाला

कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि यदि किसी भी केंद्रीय मंत्री का अंतरराष्ट्रीय आपराधिक मामले की जाँच में नाम आना हमारे देश के लिए एक शर्मनाक बात हो गई है। "जिस प्रकार विदेशी लोगों का नाम आया है, वह लोग भी स्तीफा दे रहे है, अतः नैतिकता के नाते केंद्रीय मंत्री हरदीप पूरी को भी इस्तीफा देना चाहिए।" इस पुतला दहन व प्रदर्शन के कार्यक्रम में "हरदीप पूरी-स्तीफा दो", "पी एएम इस कॉमंप्रोमाइज़ड" और "मोदी सरकार शर्म करो" जैसे नारों से महिलाओं ने पुरजोर अपना विरोध दर्ज करवाया।

प्रदर्शन में सैंकड़ों महिलाओं की रही मौजूदगी

पुतला दहन व प्रदर्शन के समय रामकन्या देवी, सुशीला देवी, गायत्री सोनी, सीमा ऐरवाल, दुर्गा राव, गीता गुर्जर, पिंकी रेगर, दुर्गा जटिया, स्कमा भील, निरमा रेगर, बाली बाई भील, भोली भील, मीना रेगर, मंजू देवी सोलंकी, पूजा शर्मा, ललिता राव, शबाना, अनुश्री उपाध्याय, अंतिम तंबोली, स्नेहा जैन, सीमा सोनी, निकिता प्रजापत, रेखा भट्ट, आरती चौरे, खुशबू टेलर, सीमा रेगर, नीलू रेगर आदि सैकड़ों महिलाए उपस्थित थी।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story