जाट छात्रावास परिसर में महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीतों और फूलों की होली के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसमें जिलाध्यक्ष सीता जाट उपस्थित रहीं।

चित्तौड़गढ़। जिला जाट समाज महिला संगठन के तत्वावधान में जिला जाट समाज महिला संगठन द्वारा जिला जाट छात्रावास परिसर में फाग महोत्सव हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में संगठन की जिलाध्यक्ष सीता जाट की गरिमामयी उपस्थिति रही। फाग महोत्सव के दौरान जाट समाज की महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीतों पर फाग गायन, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर वातावरण को उल्लासपूर्ण बना दिया।

भक्तिमय भजन प्रस्तुति और फूलों की होली

कार्यक्रम के दौरान बादाम देवी, इंदिरा राणा, सरोज जाट एवं विनीता चौधरी द्वारा संगीतमय भजनों की प्रस्तुति दी गई। यहाँ उपस्थित महिलाओं द्वारा गुलाब के फूलों से होली खेली गई और उनकी पारंपरिक वेशभूषा ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। महिलाओं ने एक-दूसरे को शुभकामनाएँ देते हुए सामाजिक एकता, संस्कृति संरक्षण और पारंपरिक पर्वों के महत्व पर अपने विचार साझा किए।

जिलाध्यक्ष का संबोधन और सांस्कृतिक संदेश

आयोजन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि "फाग महोत्सव हमारी लोक-संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो समाज में भाईचारा, समरसता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।" उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों और आयोजक टीम का आभार व्यक्त किया।

समाज की महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर नौसर जाट, चन्द्रकला चौधरी, भागवन्ती देवी, किरण चौधरी, रजनी चौधरी, सरोज चौधरी, डिम्पल चौधरी, अंजू चौधरी, संगीता चौधरी, भावना चौधरी, रामकन्या चौधरी, सिम्पल चौधरी, दीपिका चौधरी, पुष्पा देवी, भावना तोमर, किरण चौधरी और शारदा चौधरी सहित बड़ी संख्या में समाज की महिलाएँ उपस्थित रही।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story