चित्तौड़गढ़: 'फुटबॉल फॉर स्कूल्स' के तहत पीईओ स्कूलों को किट वितरण
जवाहर नवोदय विद्यालय में एनईपी के तहत खेल-एकीकृत शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए फीफा और एआईएफएफ के सहयोग से फुटबॉल खेल सामग्री प्रदान की गई।

चित्तौड़गढ़ के मंडफिया स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रधानाचार्य बाबू लाल गाडरी और उपप्रधानाचार्य सत्यनारायण मीणा की उपस्थिति में विद्यार्थियों को फुटबॉल किट सौंपी गई।
काकंरवा 13 फरवरी: चित्तौड़गढ़ जिले के सांवलिया जी (मण्डफिया) जिले के हर पीईओ स्कूल को केंद्र सरकार द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय सांवलिया जी (मंडफिया) में फुटबॉल किट का वितरण फिफा और अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ व अंतरराष्ट्रीय फुटबाल महासंघ के सहयोग से 'फुटबॉल फॉर स्कूल्स' कार्यक्रम के तहत किया गया है।
पहल का मुख्य उद्देश्य
- इस पहल का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के अनुरूप खेल-एकीकृत शिक्षा को बढ़ावा देना और स्कूली बच्चों, विशेषकर बालक, बालिकाओं के बीच फुटबॉल को लोकप्रिय बनाना है।
- इसका उद्देश्य छात्र, छात्रोंओं को खेल सामग्री प्रदान करके जमीनी स्तर पर फुटबॉल संस्कृति विकसित करना।
कार्यान्वयन एवं नोडल एजेंसी
"इसकी मुख्य कार्यान्वयन एजेंसी नवोदय विद्यालय समिति इस कार्यक्रम के लिए नोडल एजेंसी है, जो केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करती है।"
विशेषत: यह योजना (फीफा) फेडरेशन इंटरनेशनल डी फुटबॉल एसोसिएशन, के 'फुटबॉल फॉर स्कूल्स' कार्यक्रम के अंतर्गत है, जो खेल को शिक्षा का हिस्सा बनाती है।
सर्वांगीण विकास पर जोर
इस योजना का उद्देश्य देश भर के विद्यालयों में एक जीवंत खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है, जिससे छात्र छात्रोओं का समग्र विकास हो सके।
कार्यक्रम में सहभागिता एवं उपलब्धि
प्रधानाचार्य बाबू लाल गाडरी एवं उपप्रधानाचार्य सत्यनारायण मीणा के निर्देशन में निम्नलिखित सदस्यों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया एवं फुटबॉल खेल सामग्री प्राप्त की:
- मनीष सालवी
- प्रकाश चंद्र सोनी
- छात्र राजू जाट
- पुष्कर प्रजापत

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
