महिला अधिकारिता विभाग और राजस्थान ग्रामीण विकास एवं उत्थान समिति के तत्वावधान में बाल विवाह और कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुरीतियों के विरुद्ध ग्रामीणों को किया गया जागरूक।

कांकरवा | 26 फरवरी निदेशालय महिला अधिकारिता विभाग जयपुर के निर्देशन में ग्राम पंचायत इंदिरा कॉलोनी कांकरवा पंचायत में सार्वजनिक स्थल पर 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' योजना अंतर्गत जन जागरूकता हेतु विशेष अभियान का आयोजन किया गया। महिला अधिकारिता विभाग चित्तौड़गढ़ के सहयोग से राजस्थान ग्रामीण विकास एवं उत्थान समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करना और बालिकाओं के उज्जवल भविष्य के लिए वातावरण निर्माण करना रहा।

अभियान की प्रमुख गतिविधियाँ एवं उद्देश्य

इस अभियान से संबंधित गतिविधियों में मुख्य रूप से "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, उड़ान योजना, कन्या भ्रूण हत्या पर रोक, शिशु लिंगानुपात में सुधार, बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन, बालिका सुरक्षा एवं सशक्तिकरण पोषण को सुनिश्चित करना और महिला उत्पीड़न रोकना" जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान केंद्रित किया गया। इसके साथ ही वन स्टॉप सेंटर की उपयोगिता, बालिका शिक्षा एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।

सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जन भागीदारी

कार्यक्रम के दौरान आम ग्रामवासियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए "बाल विवाह और घूंघट प्रथा जैसी कुरीतियों को दूर करने" का आह्वान किया गया। साथ ही मतदाता जागरूकता और लाडो प्रोत्साहन योजना आदि विषयों पर ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर लोक कलाकारों के माध्यम से शिक्षा और सुरक्षा का संदेश प्रभावी ढंग से पहुँचाया गया।

लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति एवं उपस्थिति

अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जिला टोंक की तहसील निवाई के प्रसिद्ध लोक कलाकार रवि डांसर, पप्पू छैला, बुद्धि प्रकाश और ओम प्रकाश ने अपनी प्रस्तुतियों से जन-मानस को प्रेरित किया। इस संपूर्ण कार्यक्रम का टीम मैनेजमेंट राजेंद्र कुमार योगी जयपुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर ग्रामसाथिन निशा कंवर पंवार सहित भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story