अमीन पठान और गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि और मनरेगा कटौती के विरोध में जयपुर में बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया गया।

कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ का ऐतिहासिक विधानसभा घेराव

भरतपुर 17 फरवरी। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी खेल प्रकोष्ठ के तत्वावधान में, प्रदेश अध्यक्ष अमीन पठान के नेतृत्व में खिलाड़ियों, युवाओं और मजदूरों के अधिकारों को लेकर हजारो की तादाद में राजस्थान विधानसभा का ऐतिहासिक घेराव किया गया।

वरिष्ठ नेतृत्व की गरिमामयी उपस्थिति

इस विधानसभा घेराव में निम्नलिखित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे आंदोलन को और अधिक मजबूती मिली:

  • प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा
  • विधायक अमीन कागज़ी
  • नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
  • विधायक हाकम खान
  • विधायक प्रत्याशी श्रीमती अर्चना शर्मा
  • वरिष्ठ नेता आर.आर. तिवारी
  • प्रदेश महासचिव ज्ञानू जघीना

प्रमुख मुद्दे और विरोध प्रदर्शन

प्रदेशभर से हजारो की तादाद आए खिलाड़ियों, युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में भाग लेकर सरकार की विभिन्न नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया:

  • सरकार की खेल विरोधी नीतियां।
  • खिलाड़ियों को टीए/डीए एवं प्रोत्साहन राशि नहीं देना।
  • युवाओं में बढ़ता नशा।
  • मनरेगा में की गई कटौती।

जनसमर्थन और बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वॉटर कैनन का प्रयोग भी किया गया, लेकिन इससे कार्यकर्ताओं का हौसला कमजोर नहीं हुआ और सभी ने शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया।

नेताओं के संबोधन

"यह लड़ाई खिलाड़ियों के सम्मान, युवाओं के भविष्य और मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई है, और जब तक सरकार खिलाड़ियों को उनका हक, युवाओं को सुरक्षित भविष्य और मजदूरों को सम्मानजनक रोजगार नहीं देती, तब तक यह संघर्ष लगातार जारी रहेगा।"प्रदेश अध्यक्ष अमीन पठान

"राजस्थान में खेलों से खिलवाड़ हो रहा है, मनरेगा का रोजगार छीना जा रहा है, प्रदेश के ये हालात किसी भी सूरत में कांग्रेस पार्टी स्वीकार नहीं करेगी।"प्रदेश महासचिव ज्ञानू जघीना

भरतपुर से कार्यकर्ताओं की भागीदारी

यह हजारो की तादाद में विधानसभा घेराव इस बात का प्रतीक है कि प्रदेश का खिलाड़ी, युवा और मजदूर अब अन्याय के खिलाफ एकजुट हो चुका है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के खेल प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित इस प्रदर्शन में भरतपुर से मुख्य रूप से निम्नलिखित कार्यकर्ता सम्मिलित हुए:

  • प्रदेश सचिव सलमान लाल कुरैशी
  • जिला अध्यक्ष राजेश सरपंच
  • अनूप चौहान
  • अजीत हथेनी
  • गोपीचंद ठेकेदार
  • अमित जघीना
  • आकाश लोधा
  • सूरज सिंह सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता
Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story