वर्ष 2019 से संचालित यह संस्था जरूरतमंदों को भोजन, कन्यादान और पशु-पक्षियों की सेवा सहित विभिन्न सामाजिक प्रकल्पों के माध्यम से संबल प्रदान कर रही है।

भुसावर। गरीबों के लिए जीवनदायिनी संस्था "मुस्कान एक पहल", भूखे को भोजन, प्यासे को पानी और गरीब की लड़की की शादी में मदद कर एक अग्रणी संस्था बन गई है। मुस्कान एक पहल संस्था ने भुसावर में सेवा का नया इतिहास बनाया है। यह संस्था वर्ष 2019 से अनवरत संचालित है, जिसमें जरूरतमंदों को दोनों समय गर्म भोजन उनके घर तक पहुंचाया जाता है। जिन लोगों को किन्हीं भी कारणों से भूखा रहने पर मजबूर रहना पड़ता है, उन्हें आज सबसे पहले मुस्कान संस्था की याद आती है। सात वर्षों में आज तक एक भी दिन भोजन उनके घर न पहुंचा हो ऐसा नहीं हुआ है तथा तीज त्योहारों पर विशेष भोजन की व्यवस्था की जाती है।

सेवा के विभिन्न प्रकल्पों से असहायों को संबल

संस्था के प्रकल्पों के तहत पक्षियों के लिए दाना-पानी और शीतल जल मंदिर की व्यवस्था की गई है। आवारा गोवंश के लिए भीषण गर्मी में पानी की टंकी लगवाना और "गाय की पहली रोटी" जैसे सेवा कार्य प्रमुखता से किए जा रहे हैं। इसके साथ ही विधवा की बेटी की शादी में आर्थिक सहयोग और असहाय व्यक्ति को अंतिम संस्कार हेतु यथासंभव सहयोग प्रदान करने जैसे प्रकल्प भी संस्था द्वारा निरंतर संचालित हैं। आवारा जानवरों का इलाज, रेडियम बेल्ट, पक्षी घर और मछलियों को दाना, सब संस्था द्वारा निशुल्क उपलब्ध कराया जाता है।

खुशियों के अवसर पर गरीबों की मदद

"मुस्कान एक पहल" के माध्यम से आप और हम अपने पूर्वजों की स्मृति में, अथवा विवाह की वर्षगांठ हो या जन्मदिन, किसी भी खुशी के मौके पर संस्था में भोजन का सहयोग कर गरीबों की मदद कर सकते हैं। "संस्था वर्ष 2019 से अनवरत संचालित है जिसमें जरूरतमंद को दोनों समय गर्म भोजन उनके घर पहुंचाया जाता है जिनको किन्हीं कारणों से भी भूखा रहने पर मजबूर रहना पड़े उन्हें मुस्कान संस्था की याद आती है।" समाज के हर वर्ग के सहयोग से यह संस्था अभावग्रस्त लोगों के जीवन में मुस्कान लाने का कार्य पूरी निष्ठा के साथ कर रही है।

Updated On 27 Feb 2026 6:50 PM IST
Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story