विधायक डॉ. शैलेश दिगम्बर सिंह ने कुम्हेर में होली मिलन समारोह को किया संबोधित
डीग-कुम्हेर के लुपिन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कई सरपंचों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और आगामी चुनाव के लिए जीत का संकल्प लिया।

कुम्हेर के लुपिन परिसर में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान क्षेत्रीय विधायक डॉ. शैलेश दिगम्बर सिंह स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए।
भरतपुर (उमेश लवानिया)। डीग-कुम्हेर क्षेत्र के लुपिन परिसर, पंचायत समिति कुम्हेर में आज होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय विधायक डॉ. शैलेश दिगम्बर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणजनों एवं गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर आपसी प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ होली पर्व की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया।
सामाजिक समरसता और विकास का संदेश
इस अवसर पर विधायक डॉ. शैलेश दिगम्बर सिंह ने सभी क्षेत्रवासियों को होली की बधाई देते हुए कहा कि "होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, एकता और सद्भाव का प्रतीक है।" उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और आपसी रिश्तों को मजबूत बनाते हैं। विधायक ने क्षेत्र के विकास एवं जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य करने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।
भाजपा की सदस्यता और चुनावी संकल्प
कार्यक्रम में उपस्थित सरपंच गुनसारा प्रतिनिधि द्वारिका, घनश्याम सरपंच उवार, पला सरपंच प्रतिनिधि राजपाल, सरपंच डहरा सोहन लाल जाटव, मानसिंह सरपंच गुदावली, बैलाराकला सरपंच प्रतिनिधि पोपन सिंह, बाबें सरपंच प्रतिनिधि शेरसिंह जाटव, पिचूमर सरपंच प्रतिनिधि सुंदरलाल जी, रुंधहेलक सरपंच प्रतिनिधि हीरालाल जाटव, थैरावर सरपंच हरेंद्र सिंह एवं भूपसिंह मास्टर, पैंघोर सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इन सभी ने आगामी पंचायत चुनावों में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन एवं विधायक डॉ. शैलेश दिगम्बर सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी समर्थित उम्मीदवारों को जिताने का संकल्प लिया।
सुख-समृद्धि की कामना के साथ समापन
समारोह के अंत में सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ देते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
