✕
डीग: बकाया भुगतान और सुरक्षा की मांग को लेकर राशन डीलरों का प्रदर्शन
By Pooran Prakash Bansal, DeegPublished on 27 Feb 2026 11:32 AM IST
डीग में राशन डीलर एसोसिएशन ने 8 माह के बकाया अनलोडिंग शुल्क और राशन दुकानदारों के साथ हुई मारपीट के विरोध में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी।

x
डीग जिला मुख्यालय पर गुरुवार को जिला अध्यक्ष राकेश गिरसै के नेतृत्व में राशन डीलरों ने जिला कलेक्टर उत्सव कौशल और जिला रसद अधिकारी को अपनी मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा।
डीग 26 फरवरी, राशन डीलर एसोसिएशन राजस्थान जिला डीग के जिला अध्यक्ष राकेश गिरसै के नेतृत्व में गुरुवार को जिला कलैक्टर उत्सव कौशल एवं जिला रसद अधिकारी डीग भागूराम महला को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। इस ज्ञापन के माध्यम से राशन डीलरों ने अपनी लंबित समस्याओं और बकाया भुगतान को लेकर प्रशासन को अवगत कराया है।
बकाया अनलोडिंग राशि और भुगतान में देरी का मुद्दा
ज्ञापन में प्रमुख रूप से राशन डीलर का अनलोडिंग राशि का 8 माह का भुगतान करने की मांग की गई है। साथ ही यह भी बताया गया कि पिछली फर्मों द्वारा डीलरों की अनलोडिंग का भुगतान आज तक नहीं किया गया है। वर्ष 2020 से 2022 तक कोरोना समय में आई सी डी एस, आंगनवाड़ी केंद्रों की दाल, चावल और गेहूं की अनलोडिंग राशि भरतपुर डीएसओ कार्यालय से तो भुगतान हो गई है, लेकिन जिले के किसी भी उचित मूल्य दुकानदार को यह राशि नहीं मिली है। आज चार साल बाद भी डीलर अपने हक के भुगतान के लिए तरस रहे हैं।राशन डीलर के साथ मारपीट और सुरक्षा की मांग
राशन डीलरों द्वारा सौंपे गए दूसरे ज्ञापन में ख़ानसुरजापुर, रूपबास में राशन दुकान पर डीलर और उनके सहयोगी के साथ की गई मारपीट का मुद्दा उठाया गया है। इस मामले में एफ आई आर दर्ज हो गई है, लेकिन अभी तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। राशन डीलरों ने कलेक्टर साहब से मांग की है कि दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए।कार्य बहिष्कार और वितरण रोकने की चेतावनी
राशन डीलरों ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर डीलर का भुगतान एक सप्ताह तक नहीं होता है तो डीलर गेहूं वितरण राशन ट्रैकों को नहीं उतरवाएंगे और वे कार्यबहिष्कार करने को मजबूर होंगे। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला अध्यक्ष राकेश गिरसै, हेम सिंह फौजदार, डीग संभाग संयोजक रमेश सिंह जाट कुम्हेर, नरोतम सिंह गुणसारा, विजेंद्र सिंह पहलवान, रामकरण, नारायण सिंह, रोशनलाल गुप्ता, अशोक कुमार नगला मोती, शंकरलाल, द्वारिका सैनी, जगदीश सहारई, लोकेश कुमार, असगरअली और कामां से नरेंद्र गोयल आदि दर्जनों डीलरों ने भाग लिया।
Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
Next Story
Related News
X
